Home
Class 12
BIOLOGY
संक्रामक रोग से आप क्या समझते हैं? दो उद...

संक्रामक रोग से आप क्या समझते हैं? दो उदाहरण देकर इनके कारक, लक्षण और रोकथाम की विधि लिखिए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संक्रामक रोग-जो रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचारित हो जाते हैं, उन्हें संक्रामक रोग (infectious diseases) कहते हैं। संक्रामक रोग रोगाणुओं (pathogens) के कारण होते हैं। कुछ संक्रामक रोग घातक होते हैं, जैसे-एड्स, हेपैटाइटिस-बी आदि। रोगाणु विभिन्न माध्यमों से संक्रमित व्यक्ति, या द्वितीय पोषद से स्वस्थ व्यक्ति में संचारित होते हैं, जैसे-(i) सम्पर्क द्वारा, (ii) वायु द्वारा, (iii) जल द्वारा, (iv) कीटों एवं जन्तुओं द्वारा, (v) रक्ताधान द्वारा (vi) संक्रमित मृदा द्वारा आदि।
. (1) पोलियो (Polio)—यह रोग पोलियोमाइलिटिस (Poliomyelitis) नामक विषाणु के कारण होता है। यह सबसे छोटा विषाणु है। इसमें कुण्डलित R.N.A. अणु होता है। यह विषाणु संक्रमित जल तथा भोजन द्वारा स्वस्थ मनुष्य में पहुंचता है। विषाणु आहार नाल की कोशिकाओं में वृद्धि करते हैं। यहाँ से लसीका एवं रुधिर परिसंचरण द्वारा केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र में पहुँच जाते हैं। । लक्षण (Symptoms)-विषाणु मेरुरज्जु के पृष्ठ शृंगों (dorsal horns) को नष्ट कर देता है जिससे पेशियों को प्रेरणा नहीं पहुँच पाती और धीरे-धीरे पेशियों का ह्रास होने लगता है। इससे मेरुरज्जु द्वारा नियन्त्रित अंगों में पक्षाघात (paralysis) हो जाता है।
विषाणु द्वारा मस्तिष्क मैडुला को संक्रमित करने से जिह्वा, चेहरे और गर्दन की पेशियों का पक्षाघात हो जाता है।
बचाव के उपाय (Preventive measures)-रोकथाम हेतु बच्चों को पोलियो वैक्सीन दी जानी चाहिए। + (2) पीलिया या हेपैटाइटिस (Hepatitis)--लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I का प्रश्न 12 देखिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोतर-II|26 Videos
  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|10 Videos
  • मानव स्वास्थ्य और रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|13 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
  1. संक्रामक रोग से आप क्या समझते हैं? दो उदाहरण देकर इनके कारक, लक्षण और ...

    Text Solution

    |

  2. मलेरिया परजीवी के जीवन - चक्र का नामांकित चित्र बनाइए

    Text Solution

    |

  3. बीमारी क्या है? वाइरस तथा निमेटोड के द्वारा उत्पन्न होने वाली विभिन्न ...

    Text Solution

    |

  4. प्रतिरक्षा तंत्र से आप क्या समझते है ? मनुष्य में पाए जाने वाले विभिन्...

    Text Solution

    |

  5. प्रतिरक्षा तंत्र किसे कहते हैं? सहज प्रतिरक्षा और उपार्जित प्रतिरक्षा ...

    Text Solution

    |

  6. प्रतिजन क्या होते हैं? T तथा B लिम्फोसाइट्स का निर्माण एवं परिपक्वन कह...

    Text Solution

    |

  7. प्रौढ़ मानव में T तथा B लिम्फोसाइट्स कहाँ बनते हैं? इनके परिपक्वन से आ...

    Text Solution

    |

  8. प्रदाह या इन्फ्लेमेशन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. एड्स विषाणु ( पश्चविषाणु) की प्रतिकृति का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |