Home
Class 12
BIOLOGY
प्रतिजन क्या होते हैं? T तथा B लिम्फोसाइ...

प्रतिजन क्या होते हैं? T तथा B लिम्फोसाइट्स का निर्माण एवं परिपक्वन कहाँ होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रतिजन (Antigens)-एण्टीजन का शाब्दिक अर्थ है एण्टीबॉडीज जनरेटिंग अर्थात् प्रतिरक्षी उत्पादन करने वाला। यह रोगजनकों सहित सभी कोशिकाओं की सतह पर पाए जाते हैं। प्रतिजन प्रमुखत: प्रोटीन या ग्लाइकोप्रोटीन होते हैं लेकिन यह अन्य किसी रासायनिक प्रकृति के भी हो सकते हैं।
प्रतिजन (antigens) वे रासायनिक पदार्थ (chemical substance) हैं, जो जीवों के शरीर में प्रतिरक्षी तन्त्र (immune system) की अनुक्रियाओं (responses) को उत्तेजित करते हैं एवं शरीर के प्रतिरक्षी तन्त्र द्वारा प्रतिरक्षी (antibodies) के निर्माण को उत्तेजित करते हैं। प्रतिजन, शरीर में बाहरी रासायनिक पदार्थों के साथ-साथ व्यक्ति के शरीर के स्वयं के निर्मित रासायनिक पदार्थ हो सकते हैं, जैसे—दूध की प्रोटीन्स (milk proteins), मधुमक्खी का विष (bee venom), हीमोग्लोबिन के अणु (haemoglobin molecule) जीवाणु कोशा (bacterial cell) की भित्ति (wall) में उपस्थित पॉलिसैकेराइड्स (polysaccharides), न्यूक्लिक अम्ल (nucleic acids), जटिल लिपिड्स (complex lipids), विषाणु (viral particles), कैप्सूल (capsule) आदि। 4 प्रतिजन (antigens) मुख्यत: प्रोटीन्स (proteins) के दीर्घाणु (macro molecules) होते हैं, जिनका अणु भार (molecular weight) 5000 से अधिक होता है। कुछ सल्फा ड्रग्स, आविष (toxins), टॉक्साइड्स (toxoids) तथा कुछ रासायनिक पदार्थ भी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रारम्भ करते हैं। इनको आक्रामक की श्रेणी में रखते हैं।
एण्टीजीनिक डिटरमिनेण्ट क्षेत्र (Antigenic Determinant Area)—प्रत्येक प्रतिजन के अणु (molecule) में एण्टीजीनिक डिटरमिनेण्ट क्षेत्र (antigenic determinant area) होता है, जो कि एण्टीजन का मुख्य लक्षण माना जाता है। यह क्षेत्र 6 से 8 ऐमीनो अम्ल (amino acids) या कार्बोहाइड्रेट्स (carbohydrates) से मिलकर बना होता है। एक ही एण्टीजन में दो या अधिक एण्टीजेनिक डिटरमिनेण्ट क्षेत्र हो सकते हैं। बी व टी कोशिकाओं हेतु लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I के प्रश्न 7 का उत्तर देखें।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोतर-II|26 Videos
  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|10 Videos
  • मानव स्वास्थ्य और रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|13 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?
  1. संक्रामक रोग से आप क्या समझते हैं? दो उदाहरण देकर इनके कारक, लक्षण और ...

    Text Solution

    |

  2. मलेरिया परजीवी के जीवन - चक्र का नामांकित चित्र बनाइए

    Text Solution

    |

  3. बीमारी क्या है? वाइरस तथा निमेटोड के द्वारा उत्पन्न होने वाली विभिन्न ...

    Text Solution

    |

  4. प्रतिरक्षा तंत्र से आप क्या समझते है ? मनुष्य में पाए जाने वाले विभिन्...

    Text Solution

    |

  5. प्रतिरक्षा तंत्र किसे कहते हैं? सहज प्रतिरक्षा और उपार्जित प्रतिरक्षा ...

    Text Solution

    |

  6. प्रतिजन क्या होते हैं? T तथा B लिम्फोसाइट्स का निर्माण एवं परिपक्वन कह...

    Text Solution

    |

  7. प्रौढ़ मानव में T तथा B लिम्फोसाइट्स कहाँ बनते हैं? इनके परिपक्वन से आ...

    Text Solution

    |

  8. प्रदाह या इन्फ्लेमेशन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. एड्स विषाणु ( पश्चविषाणु) की प्रतिकृति का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |