Home
Class 12
BIOLOGY
जैव विविधता क्या है? वन्य जीव से यह किस ...

जैव विविधता क्या है? वन्य जीव से यह किस प्रकार भिन्न है? पारितन्त्र के कार्यों के लिए जैव विविधता कैसे उपयोगी है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव विविधता-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर II का प्रश्न 1 देखिए। जैव विविधता एक व्यापक सन्दर्भो वाला शब्द है जिसमें प्रजाति विविधता के साथ-साथ आनुवंशिक विविधता तथा पारिस्थितिक विविधता को भी शामिल किया गया है। साथ ही जीवों की विविधता के सभी प्रतिमान चाहे वह वन्य जीव हों या घरेलुकृत जीव सभी जैव विविधता का अंग हैं। वन्य जीव वे जन्तु या पौधे हैं जो घरेलुकृत नहीं हैं। अत: कहा जा सकता है कि वन्यजीव जैव विविधता का ही एक भाग हैं।
पारितन्त्र के लिए जैव विविधता का महत्त्व
किसी समुदाय में जैव विविधता (प्रजातियों की संख्या) पारितन्त्र के कार्यों को क्यों और कैसे प्रभावित करती है, इसका पर्यावरणविदों के पास कोई प्रभावशाली उत्तर नहीं है। पारिस्थितिकविद् दशकों तक यही मानते रहे कि अधिक प्रजाति संख्या वाले समुदाय उन समुदायों से अधिक स्थिर होते हैं जिनमें प्रजाति संख्या कम होती है। स्थिर समुदाय (stable community) की कुछ विशिष्टताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) स्थिर समुदाय की उत्पादकता (productivity) सामान्यतः स्थिर रहती है अर्थात् इसमें अधिक फेरबदल नहीं होता।
(ii) स्थिर समुदाय, समुदाय में कभी-कभी आने वाली प्राकृतिक व मानवजन्य विसंगतियों के प्रतिरोध में सक्षम होता है अर्थात् उनसे अप्रभावित हुए बिना यथावत् बना रहता है।
(iii) स्थिर समुदाय बाह्य (alien or foreign) प्रजातियों के आक्रमण को सहने में सक्षम होता है।
स्थिर समुदाय के इन गुणों के बारे में पर्याप्त जानकारी है लेकिन फिर भी यह सही-सही पता नहीं है यह गुण किसी समुदाय की प्रजातीय समृद्धता से किस प्रकार सम्बन्धित है। प्रकृति विज्ञानी डेविड टिलमैन (David Tilmen) ने प्रजाति समृद्धता के समुदाय पर पड़ने वाले प्रभावों को जानने के लिए प्रयोगशाला से बाहर की स्थितियों में दीर्घावधि (long duration) प्रयोग किए। प्राकृतिक पारितन्त्रों पर किए यह प्रयोग इस सम्बन्ध में कुछेक सन्तोषप्रद उत्तर उपलब्ध कराते हैं।
टिलमैन ने अपने प्रयोगों में पाया कि अधिक प्रजातियों वाले (प्रजाति समृद्ध) भूखण्ड के कुल जैवभार में साल दर साल अधिक अन्तर नहीं आता (यह कम विभिन्नता दर्शाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी पाया कि जैव विविधता में वृद्धि से उत्पादकता बढ़ती है।
अब यह एक स्थापित सत्य है कि समृद्ध जैव विविधता से किसी भी पारितन्त्र की गुणवत्ता अच्छी होती है। जैव विविधता पृथ्वी पर मनुष्य के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।
स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के इकोलॉजिस्ट पॉल एहरलिच (Paul Ehrlich) ने अपनी रिवेट पोपर परिकलपना (Rivet Popper Hypothesis) द्वारा इस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास किया है कि पारितन्त्र से विविधता के समाप्त होने का पारितन्त्र पर धीमे-धीमे लेकिन अवश्यम्भावी असर होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II ?|12 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी और उसके उपयोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|5 Videos
  • जैव-विकास

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविक्लपीय प्रश्न निमिनलखित प्रश्नो के सही विकल्प चुनिए-|26 Videos