Home
Class 12
PHYSICS
(a) R प्रतिरोध वाले n प्रतिरोधकों को आप ...

(a) R प्रतिरोध वाले n प्रतिरोधकों को आप कैसे जोड़ेंगे ताकि (i) अधिकतम और (ii) न्यूनतम प्रभावी प्रतिरोध प्राप्त हो ? अधिकतम और न्यूनतम प्रतिरोधों का क्या अनुपात है ?
(b) `1Omega,2Omega` और `3Omega`, प्रतिरोधों को आप कैसे जोड़ेंगे कि तुल्य प्रतिरोध (i) `(11)/(3)Omega`, (ii) `(11)/(5)Omega`, (iii) `6Omega` और (iv) `(6)/(11)Omega` प्राप्त हो ?
(c) चित्र 5.28 (a) और (b) में दिखाए गए परिपथों के तुल्य प्रतिरोध निकाले।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) (i) अधिकतम प्रभावी प्रतिरोध `R_("अधिकतम")` प्राप्त करने के लिए R प्रतिरोध वाले n प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में जोड़ना चाहिए |
स्पष्टतया `R_("अधिकतम")=R+R+ . . . . .n` बार `-nR`
(ii) न्यूनतम प्रभावी प्रतिरोध `R_("न्यूनतम")` प्राप्त करने के लिए R प्रतिरोध वाले प्रतिरोधकों को समान्तर क्रम में जोड़ना चाहिए।
स्पष्टतया `(1)/(R_("न्यूनतम"))=1/R+1/R+1/R+ . . . .n` बार `=n/R`
या `R_("न्यूनतम")=R/n`
इस प्रकार `(R_("अधिकतम"))/(R_("न्यूनतम"))=(nR)/(R//n)=n^(2)`
(b) (i) `1Omega` और `2Omega` के प्रतिरोधकों को समनांतर क्रम में जोड़ने पर परिणामी प्रतिरोध `R_(p)`, इस समीकरण से प्राप्त होता है :
`(1)/(R_(p))=1/1+1/2=(2+1)/(2)=(3)/(2)` या `R_(p)=(2)/(3)Omega`
जब `(2//3)Omega` और `3Omega` के प्रतिरोधक श्रेणीक्रम में जोड़े जाते है तो परिणामी प्रतिरोध `=(2//3)Omega+3Omega=11//3)Omega`
(ii) `2Omega` और `3Omega` के प्रतिरोधकों को समान्तर क्रम में जोड़ने पर परिणामी प्रतिरोध `R_(p)`, इस समीकरण से प्राप्त होता है :
`(1)/(R_(p))=1/2+1/3=(3+2)/(6)=(5)/(6)` या `R_(p)=6/5Omega`
जब `((6)/(5))Omega` और `1Omega` के प्रतिरोधक, श्रेणीक्रम में जोड़े जाते है, तो परिणामी प्रतिरोध `=6/5+1=(11)/(5)Omega`
(iii) `1Omega,2Omega` और `3Omega` के प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में जोड़ने पर परिणामी प्रतिरोध `6Omega` है।
(iv) समान्तर क्रम में जुड़े `1Omega,2Omega` और `3Omega` के प्रतिरोधकों का परिणामी प्रतिरोध `R_(p)`, इस समीकरण से प्राप्त होता है
`(1)/(R_(p))=1/1+1/2+1/3=(6+3+2)/(6)=(11)/(6)`
या `R_(p)=(6)/(11)Omega`
ये सार संयोजन चित्र `5.29` में दिखाए गए है।

(c) चित्र `5.28` (a) में श्रेणीक्रम में जुड़े `1Omega` और `1Omega` के प्रतिरोधकों का परिणामी प्रतिरोध `=2Omega` तथा श्रेणीक्रम में जुड़े `2Omega` और `2Omega` के प्रतिरोधकों का परिणामी प्रतिरोध `=4Omega` है। एक भाग में `2Omega` और `4Omega` के प्रतिरोधक समान्तर क्रम में जुड़े है और उनका परिणामी प्रतिरोध `R_(p)`, इस समीकरण से प्राप्त होता है :
`(1)/(R_(p))=1/2+1/4=(2+1)/(4)=3/4`
या `R_(p)=(4//3)Omega`
क्योंकि बिंदुओं A और B के बीच ऐसे 4 भाग श्रेणीक्रम में जुड़े है इसलिए
तुल्य प्रतिरोध `=4(4/3Omega)=(16)/(3)Omega`
चित्र 5.28 (b) में दिखाए गए प्रतीरोध वाले सभी 5 प्रतिरोध, श्रेणीक्रम में जुड़े है
अतः तुल्य प्रतिरोध `=5R`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैधुत धारा और ओम का नियम

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise उच्चस्तरीय चिंतन : प्रश्नोत्तरी|16 Videos
  • वैधुत धारा और ओम का नियम

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रश्नोत्तरी 1 अंक|39 Videos
  • वैधुत धारा और ओम का नियम

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय आधारित अभ्यास|40 Videos
  • वैधुत आवेश

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित अभ्यास|24 Videos
  • संचार व्यवस्था

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री (रिक्त स्थान भरना)|9 Videos
GRB PUBLICATION HINDI-वैधुत धारा और ओम का नियम-विषय - आधारित समस्याएँ : हल सहित
  1. चित्र 5.25 में दिए परिपथ में सेलों epsilon(1) और epsilon(2) के विधुत ...

    Text Solution

    |

  2. अक्षर A में 1Omega//cm की एकसमान तारें लगी है। अक्षर की हर भुजा 20 cm...

    Text Solution

    |

  3. चित्र 5.27 में दिखाए 2Omega के प्रतिरोधक में से बहने वाली स्थिर धारा न...

    Text Solution

    |

  4. (a) R प्रतिरोध वाले n प्रतिरोधकों को आप कैसे जोड़ेंगे ताकि (i) अधिकतम औ...

    Text Solution

    |

  5. चित्र 5.30 (a) में दिखाए गए अनन्त परिपथ द्वारा 0.5Omega आन्तरिक प्रतिर...

    Text Solution

    |

  6. (a) 9V विधुत वाहक बल और नगण्य आन्तरिक प्रतिरोध वाली एक बैटरी के , 3kOm...

    Text Solution

    |

  7. तीन प्रतिरोधकों का समान्तर क्रम में एक संयोजन 30 V की सप्लाई से 7.5A क...

    Text Solution

    |

  8. दो कुण्डलियों का कुल प्रतिरोध, श्रेणीक्रम में जोड़ने पर 9Omega और समान्...

    Text Solution

    |

  9. एक फैक्ट्री में 220 बल्ब समान्तर क्रम में जुड़े है और हर बल्ब 220 V पर ...

    Text Solution

    |

  10. एक खुले परिपथ में सेल के सिरों के बीच विभवान्तर 2.2V था और जब इसे 5Ome...

    Text Solution

    |

  11. 1.5V के विधुत वाहक बल और 0.5Omega के आन्तरिक प्रतिरोध वाला एक सेल, एक ...

    Text Solution

    |

  12. (a) 2.0V विधुत वाहक बल और 0.015Omega आन्तरिक प्रतिरोध वाले छः लेड अम्ल...

    Text Solution

    |

  13. (a) एक कार की नई संचायक बैटरी, 12V विधुत वाहक बल और 5.0xx10^(-2)Omega...

    Text Solution

    |

  14. 8.0 V के विधुत वाहक बल और 0.5Omega के आन्तरिक प्रतिरोध वाली एक संचायक...

    Text Solution

    |

  15. समान्तर क्रम में जुड़े 1.5V विधुत वाहक बल के दो एकसमान सेल समान्तर क्रम...

    Text Solution

    |

  16. (a) 2.0V,1.8V और 1.5V विधुत वाहक बल के तीन सेल श्रेणीक्रम में जुड़े है।...

    Text Solution

    |

  17. 2V विधुत वाहक बल और 0.5Omega आन्तरिक प्रतिरोध वाले 20 सेल दिए गए है। ...

    Text Solution

    |

  18. एकसमान विधुत वाहक बल वाले 12 सेल श्रेणीक्रम में जोड़कर एक बन्द बक्से मे...

    Text Solution

    |

  19. 120V की एक दिष्ट धारा (dc), एक उच्च प्रतिरोध X से जुड़ी है। परिपथ में...

    Text Solution

    |

  20. चित्र 5.35 में दिखाए परिपथ में एक वोल्टमीटर, 400Omega प्रतिरोध के सिर...

    Text Solution

    |