Home
Class 12
PHYSICS
15cm xx 40cm के 200 फेरों वाली एक आयताका...

`15cm xx 40cm` के 200 फेरों वाली एक आयताकार कुण्डली, `0.08Wb//m^(2)` के चुम्बकीय क्षेत्र पर लम्बवत एक अक्ष के गिर्द 50 rps की दर से घूमती है। प्रेरित विद्युत वाहक बल का तात्क्षणिक मान क्या होगा जब कुण्डली का तल, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के साथ `(a) 0^(@), (b) 60^(@)` और `(c)90^(@)` का कोण बनाए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यहाँ `N=200, A=15xx40=600cm^(2)=0.06m^(2)` और `B=0.08Wb//m^(2)`
आवृत्ति `v=50rps`
हम जानते हैं कि `epsilon=epsilon_(0)sin theta=NAB omega sin theta`
जहाँ `theta` वह कोण है जो कुण्डली का तल, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं पर लम्बवत किसी रेखा के साथ बनाता है।
इस प्रकार `epsilon=200 xx 0.06xx0.08xx(2pi xx 50)sin theta`
या `epsilon=301.6sin theta " " ("क्योंकि "omega=2pi v)`
(a) जब कुण्डली का तल, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के साथ `0^(@)` का कोण बनाए, तो
`theta=90^(@)-0^(@)=90^(@)`
और `epsilon=(301.6 sin 90^(@))V=301.6V`
(b) जब कुण्डली का तल, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के साथ `60^(@)` का कोण बनाए, तो
`theta=90^(@)-60^(@)=30^(@)`
और `epsilon=epsilon_(0)sin 30^(@)=(301.6xx0.5)V=150.8V`
(c) जब कुण्डली का तल, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के साथ `90^(@)` का कोण बनाए, तो
`theta=90^(@)-90^(@)=0^(@)`
और `epsilon=epsilon_(0)sin 0^(@)=0`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ : हल सहित (दिष्ट धारा मोटर)|2 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ : हल सहित (प्रेरकत्व)|8 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ : हल सहित (चुम्बकीय क्षेत्र में चालक की गति)|6 Videos
  • वैद्युतचुम्बकीय तरंगे

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता साम्रगी रिक्त स्थान भरना|10 Videos
  • वैधुत आवेश

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित अभ्यास|24 Videos
GRB PUBLICATION HINDI-वैद्युतचुम्बकीय प्रेरण -विषय-आधारित समस्याएँ : हल सहित (प्रत्यावर्ती धारा जनित्र)
  1. एक प्रत्यावर्ती धारा जनित्र में 50 फेरों और 2.5 m^(2) क्षेत्रफल वाली ए...

    Text Solution

    |

  2. 15cm xx 40cm के 200 फेरों वाली एक आयताकार कुण्डली, 0.08Wb//m^(2) के चु...

    Text Solution

    |