Home
Class 12
PHYSICS
चित्र 14.36 में दिखाए अनुसार मोमबत्ती, 1...

चित्र 14.36 में दिखाए अनुसार मोमबत्ती, 10 cm फ़ोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर है | अभिसारी लेन्स की फ़ोकस दूरी 32 cm है और यह मोमबत्ती के दाईं ओर 85 cm की दूरी पर है | मोमबत्ती, दाईं ओर से लेन्स में से देखी जाती है | लेन्स, मोमबत्ती के दो प्रतिबिम्ब बनाता है दूसरा प्रतिबिम्ब, उस प्रकाश से बनता है जो मोमबत्ती से दर्पण की ओर जाता है, परावर्तित होता है और फिर लेन्स में से गुज़रता है |

(a) इन दोनों प्रतिबिम्बों के लिए एक मुख्य किरण चित्र बनाएँ जो प्रतिबिम्ब की स्थिति बताए |
(b) हर प्रतिबिम्ब के लिए निम्न प्रश्नों के उत्तर दें :
(i) प्रतिबिम्ब कहाँ है ?
(ii) क्या प्रतिबिम्ब, वास्तविक है या आभासी ?
(iii) या प्रतिबिम्ब, मूल वस्तु के सापेक्ष सीधा है या उलटा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लेन्स में से ग़ुजरने वाले प्रकाश के लिए
(a) मुख्य किरण चित्र 14.37 (a) है जिसमें AB मोमबत्ती है |
(b) (i) क्योंकि `(1)/(v)-(1)/(u)=(1)/(f)`, इसलिए `(1)/(v)=(1)/(f)+(1)/(u)`
या `" "(1)/(v)=(1)/(32)+(1)/(-85)=0.03125-0.01176=0.01949`
जहाँ से `v=51.3" cm"`
(ii) प्रतिबिम्ब, वास्तविक है |
(iii) प्रतिबिम्ब, उलटा है |
दर्पण से परावर्तित होकर लेन्स में से ग़ुजरने वाले प्रकाश के लिए
(a) मुख्य-किरण चित्र 14.37 (b) है |

(b) (i) क्योंकि मोमबत्ती AB, दर्पण के वक्रता केन्द्र पर है, इसलिए इसका प्रतिबिम्ब A.B., उसी स्थान पर बनता है जहाँ AB है क्योंकि A.B., जो अब लेन्स के लिए नई वस्तु बन जाती है, उसी जगह पर है जहाँ मोमबत्ती है | अन्तिम प्रतिबिम्ब A"B", पहली अवस्था की ही तरह लेन्स के दाईं ओर 51.3 cm की दूरी पर है |
(ii) प्रतिबिम्ब, वास्तविक है |
(iii) प्रतिबिम्ब, सीधा है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ: हल सहित (लेन्सों में वर्ण विपथन)|4 Videos
  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise उच्चस्तरीय चिंतन: प्रश्नोत्तरी|10 Videos
  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित समस्याएँ: हल सहित (गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन) विस्थापन विधि|2 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय -आधारित अभ्यास|31 Videos
  • चुम्बकत्व

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री रिक्त स्थान भरना|12 Videos
GRB PUBLICATION HINDI-गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन -विषय-आधारित समस्याएँ: हल सहित (लेन्स और दर्पण का संयोजन)
  1. चित्र 14.36 में दिखाए अनुसार मोमबत्ती, 10 cm फ़ोकस दूरी वाले अवतल दर्पण...

    Text Solution

    |

  2. एक बिन्दु वस्तु, 10 cm फ़ोकस दूरी वाले उत्तल लेन्स के अक्ष पर 12 cm की ...

    Text Solution

    |