Home
Class 12
PHYSICS
एक वस्तु 10 cm व्यासार्ध वाले काँच के गो...

एक वस्तु 10 cm व्यासार्ध वाले काँच के गोले के पृष्ठ से वायस के अनुदिश 50 cm पर रखी जाती है | दोनों पृष्ठों पर अपवर्तन के बाद अन्तिम प्रतिबिम्ब कहाँ बनेगा ? काँच का `mu,1.5` है |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
गोले के केन्द्र से 20 cm पर

`AP_(1)` पृष्ठ पर अपवर्तन : चित्र 14.46 देखें | क्योंकि अपवर्तन, अपेक्षाकृत विरल से अपेक्षाकृत सघन माध्यम में हो रहा है, इसलिए
`(mu_(2))/(v_(1))-(mu_(1))/(u_(1))=(mu_(2)-mu_(1))/(R)`

या `" "(1.5)/(v_(1))-(1)/(-50)=(1.5-1)/(+10)`
(`AP_(1)` के लिए `u_(1)=-50" cm"` और `R=+10" cm"` है क्योंकि यह OA की ओर उत्तल है)
जहाँ से `v_(1)=50" cm"` अर्थात `P_(1)I_(1)=50" cm"`
`BP_(2)` पृष्ठ पर अपवर्तन : वास्तविक प्रतिबिम्ब `I_(1)`, इस पृष्ठ के लिए एक आभासी वस्तु के रूप में कार्य करता है |
`u_(2)=P_(1)I_(1)-P_(1)P_(2)=50" cm"-20" cm"=30" cm"`
क्योंकि अपवर्तन, अपेक्षाकृत सघन से अपेक्षाकृत विरल माध्यम में हो रहा है, इसलिए
`(mu_(1))/(v_(2))-(mu_(2))/(u_(2))=(mu_(1)-mu_(2))/(R)`
या `" "(1)/(v_(2))-(1.5)/(30)=(1-1.5)/(-10)`
(`BP_(2)` के लिए `R=-10" cm"` है क्योंकि यह आपतित प्रकाश किरण AB की ओर अवतल है|)
जहाँ से `v_(2)=10" cm"` अर्थात `P_(2)I_(2)=10" cm"`
अन्तिम प्रतिबिम्ब `I_(2)` की गोले के केन्द्र C से दूरी `=CI_(2)`
`=CP_(2)+P_(2)I_(2)=10" cm"+10" cm"=20" cm"`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित अभ्यास (लेन्स)|19 Videos
  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय-आधारित अभ्यास (विस्थापन विधि)|4 Videos
  • गोलीय पृष्ठों और लेन्सों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रशोत्तरी : 5 अंक|6 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय -आधारित अभ्यास|31 Videos
  • चुम्बकत्व

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री रिक्त स्थान भरना|12 Videos