Home
Class 11
PHYSICS
दो सर्वसम बिलियर्ड गेंदें किसी दृढ़ दीवा...

दो सर्वसम बिलियर्ड गेंदें किसी दृढ़ दीवार से समान चाल से, परन्तु भिन्न कोणों पर टकराती हैं तथा नीचे दर्शाए चित्र की भांति चाल में बिना क्षय हुए परावर्तित हो जाती हैं। (i) प्रत्येक गेंद के कारण दीवार पर बल की दिशा क्या है? तथा (ii) दीवार द्वारा दोनों गेंदों पर लगे आवेगों का अनुपात क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि प्रत्येक गेंद का द्रव्यमान m तथा दीवार पर टकराने के पूर्व तथा टकराने के पश्चात् दोनों गेंदों की चाल v है।
(i) (a) गेंद के संवेग को x तथा y घटकों के रूप में वियोजित करने पर
`(p_x)_i = mv " " (p_y)_i = 0`
`(p_x)_f = - mv , " " (p_y)_f = 0`
[ गेंद X-अक्ष के अनुदिश गतिशील है।]
` therefore ` X-अक्ष के अनुदिश संवेग में परिवर्तन =-mv-(mv) =-2mv
तथा Y-अक्ष के अनुदिश संवेग में परिवर्तन = 0
`becuase आवेग = संवेग में परिवर्तन
अतः X-अक्ष के अनुदिश आवेग =-2mv
तथा Y-अक्ष के अनुदिश आवेग = 0
आवेग तथा बल समान दिशा में है अतः दीवार के कारण गेंद पर आरोपित बल दीवार के अभिलम्बवत् तथा गति की ऋणात्मक Xअक्ष के अनुदिश है। गति के तृतीय नियम के अनुसार गेंद के कारण दीवार पर आरोपित बल दीवार के अभिलम्बवत् तथा गति की धनात्मक X-अक्ष के अनुदिश है।
(b) गेंद के संवेग को x तथा y घटकों के रूप में वियोजित करने पर
`(p_x)i = m v cos 30^@ , (p_y)i = - mv sin 30^@`
`(p_x)f =-mv cos 30^@ , (p_y) = - mv sin 30^@`
यहाँ दीवार से टकराने के बाद `p_x` का चिन्ह परिवर्तित हो जाता है। जबकि `p_x` का चिन्ह परिवर्तित नहीं होता है।
` therefore ` X-अक्ष के अनुदिश संवेग में परिवर्तन `=-mvcos 30^@-(mv cos 30^@) =-2 mv cos 30^@`
तथा Y-अक्ष के अनुदिश संवेग में परिवर्तन = 0
`because ` आवेग = संवेग में परिवर्तन
अतः X-अक्ष के अनुदिश आवेग `=-2 mv cos 30^@`
तथा Y-अक्ष के अनुदिश आवेग = 0
आवेग तथा बल समान दिशा में है अतः दीवार के कारण गेंद पर लगा बल दीवार के अभिलम्बवत् तथा गति की ऋणात्मक X-अक्ष के अनुदिश है। गति के तृतीय नियम के अनुसार गेंद के कारण दीवार पर आरोपित बल दीवार के अभिलम्बवत् तथा गति की धनात्मक X-अक्ष के अनुदिश है।
(ii) प्रश्नानुसार दोनों स्थितियों में दीवार द्वारा दोनों गेदों पर लगे आवेगों का अनुपात
` = (-2mv)/(-2mv cos 30^@) `
` = (2)/(sqrt3) = 1.2`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गति के नियम

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise TEST YOUR KNOWLEDGE|13 Videos
  • गति के नियम

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise MCQ|16 Videos
  • कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकित प्रश्न ) टक्करों पर आधारित प्रश्न|8 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)|36 Videos
SCIENCE PUBLICATION-गति के नियम -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न )
  1. दो सर्वसम बिलियर्ड गेंदें किसी दृढ़ दीवार से समान चाल से, परन्तु भिन्न...

    Text Solution

    |

  2. 0.2 किग्रा. द्रव्यमान की क्रिकेट गेंद 20 मी./से. के वेग से गतिमान है। ...

    Text Solution

    |

  3. 0.5 किग्रा. द्रव्यमान की वस्तु में एक बल के द्वारा 16 m//s^2 का त्वर...

    Text Solution

    |

  4. 200 क्विंटल भार के रॉकेट को प्रक्षेपित करने के लिए 5 x10^5 न्यूटन क...

    Text Solution

    |

  5. 50 न्यूटन के बल का आयताकार घटक में एक घटक 30 न्यूटन है तो दूसरा घटक ...

    Text Solution

    |

  6. (अ) एक स्कूटर और एक बस समान वेग से गतिशील है, इनमें किसका संवेग अधिक ह...

    Text Solution

    |

  7. 7.5 किग्रा. की बन्दूक द्वारा 0.02 किग्रा की एक गोली दागी जाती है। यदि ...

    Text Solution

    |

  8. एक बम क्षैतिज दिशा में 50 मी./से. के वेग से फेंका जाता है। दो टुकड़ो 6...

    Text Solution

    |

  9. 150 ग्राम द्रव्यमान की एक गेंद 12 मी./से. के वेग से गति करती हुई बल्ले...

    Text Solution

    |

  10. 100 ग्राम द्रव्यमान की रबर की गेंद 1 मीटर ऊँचाई से गिरती है तथा पुनः 4...

    Text Solution

    |

  11. एक रॉकेट के इंधन 100 किग्रा./से. की दर से जल रहा है। निष्कासित गैंसे 4...

    Text Solution

    |

  12. चित्र (अ) और (ब) में एक वस्तु पर दो बल vecF1 और vecF2 लगते हुये दर्श...

    Text Solution

    |

  13. एक 2 किग्रा. भार की वस्तु का प्रारम्भिक संवेग 6 किग्रा. मी./से. है। इस...

    Text Solution

    |

  14. एक कण पर दो बल vecF1और vecF2 लग रहे हैं और कण नियत वेग vecv = 3 hati ...

    Text Solution

    |

  15. चित्र में घर्षण रहित क्षैतिज तल पर ब्लॉक को रस्सी AB की सहायता से दाँय...

    Text Solution

    |

  16. एक 100 ग्राम की गेंद, क्षैतिज दिशा में 30 मी./से. के वेग से चलती हुई, ...

    Text Solution

    |

  17. M द्रव्यमान की एक स्थिर, किन्तु स्वतंत्र रखी बंदूक से m द्रव्यमान की ग...

    Text Solution

    |

  18. 30 किग्रा. की एक स्वचालित बंदूक से 100 ग्राम की गोलियाँ, 3 गोलियाँ प्र...

    Text Solution

    |

  19. 70 किग्रा. का एक व्यक्ति 40 किग्रा. के एक ठेले पर बैठा है और ठेला नियत...

    Text Solution

    |

  20. एक रॉकेट का प्रारम्भिक द्रव्यमान 1000 किग्रा. है और यह 2.5 किग्रा. / स...

    Text Solution

    |

  21. चित्रानुसार 400 किग्रा. भार वाला गुटका डोरी A व B से लटकाया जाता है तब...

    Text Solution

    |