Home
Class 11
CHEMISTRY
Aluminium ("(13)Al) व Gallium "(31)Ga) ए...

Aluminium `("_(13)Al)` व Gallium `"_(31)Ga)` एक ही वर्ग के तत्व हैं लेकिन इनमें आयनन एन्थैल्पी का मान समान है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Ga व Al का आकार लगभग समान होने के कारण है।
आयनन विभव में - आवर्तिता
(a) निम्न सारणी से स्पष्ट होता है कि किसी वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर आयनन एन्थैल्पी के मानों में कमी होती है।
( क्योंकि आकार में वृद्धि होती है तथा नाभिक व बाह्यतम इलेक्ट्रॉन के मध्य आकर्षण कम हो जाता है अतः वर्ग में आयनन एन्थैल्पी के मानों में कमी होती है। )
सारणी : आयनन एन्थैल्पी `( kJmol^(1)` में )

वर्ग में आयनन एन्थैल्पी में परिवर्तन के सम्बन्ध में कुछ बिन्दु निम्न हैं।
(i) Al तथा Ga का प्रथम आयनन एन्थैल्पी लगभग समान होता है। Al तथा Ga के मध्य संक्रमण तत्व होते हैं, परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ संक्रमण तत्वों का आकार कम होता है। इसके कारण Ga के आकार में वृद्धि होने के बजाय कुछ कमी होती है। अतः इसमें से इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए लगभग उतनी ही ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जितनी Al से एक इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए आवश्यक होती है।
(ii) Si तथा Ge के आयनन विभव लगभग समान होते हैं Ge में `3d` इलेक्ट्रॉनों का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनों पर कम परिरक्षण प्रभाव होता है। Ge में से इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए लगभग उतनी ही ऊर्जा की आयश्यकता पड़ती है जितनी Si के लिए। अतः इनके आयनन एन्थैल्पी के मान लगभग समान होते हैं।
संक्रमण धातुओं की श्रेणी में दूसरी श्रेणी के सदस्यों के आयनन एन्थैल्पी की अपेक्षा तीसरी श्रेणी के सदस्यों के आयनन विभव सधिक होते हैं। इन सदस्यों के मध्य दुर्लभ मृदा धातु होते हैं। इन तत्वों के आकार में परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ कमी होती है। ( लैन्थेनाइड संकुचन ) क्योंकि नाभिकीय आवेश तो बढ़ता है लेकिन बाह्यतम कक्षक वही रहता है। इस आधार पर Au का आयनन विभव अधिक व Ag का कम समझाया जा सकता है।
(b) आवर्त में आयनन एन्थैल्पी में आवर्तिता -
आवर्त में बायें से दाये जाने पर आयनन एन्थैल्पी के मान में क्रमश : वृद्धि होती है।
( क्योंकि आकार में कमी होती है व प्रभावी नाभिकीय आवेश में वृद्धि होती है। अतः इलेक्ट्रॉन निष्कासन के लिये अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। )
आवर्त में आयनन एन्थैल्पी में परिवर्तन के सम्बन्ध में कुछ बिन्दु निम्न है -
(i) Be का आयनन एन्थैल्पी B से और Mg का आयनन एन्थैल्पी Al से अधिक होने के कारण ns की भेदन क्षमता np से अधिक होना है। साथ ही s- उपकोश में युगिमत इलेक्ट्रॉन `(ns^(2))` होने पर, इलेक्ट्रॉन निष्कासन हेतु अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
(ii) N का आयनन एन्थैल्पी O से तथा P का आयनन एन्थैल्पी S से अधिक होने का कारण N तथा P में अर्द्ध भरे कक्षकों `(np^(3))` का अधिक स्थायित्व है। ऑक्सीजन में p- कक्षक में चार इलेक्ट्रॉन `(np^(4))` होते हैं इसमें से एक इलेक्ट्रॉन को पृथक करना सरल है क्योंकि यह एक स्थायी अर्द्ध पूर्ण निकाय प्राप्त करने की कोशिश करता है, अतः इलेक्ट्रॉन निकालने में कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
(iii) ऑक्सीजन का द्वितीय आयनन एन्थैल्पी नाइट्रोजन के द्वितीय आयनन एन्थैल्पी से तथा सल्फर का द्वितीय एन्थैल्पी विभव P के द्वितीय आयनन विभव से अधिक होता है क्योंकि `O^(+)` और `S^(+)` में अर्द्ध पूरित विन्यास `(p^(3))` उपस्थित है।
किसी भी आवर्त में उत्कृष्ट गैस का आयनन एन्थैल्पी अधिकतम होता है, पूर्णतया भरे कक्षक `(ns^(2),np^(6))` के अधिक स्थायित्व होने के कारण।
एक संक्रमण श्रेणी के सदस्यों के आकार तथा बाह्यतम विन्यास लगभग समान होते हैं अतः इनके आयनन एन्थैल्पी के मानों में भी अधिक अन्तर नहीं होता हैं।
Zn, Cd तथा Hg के आयनन एन्थैल्पी में अकस्मात् वृद्धि का कारण इलेक्ट्रॉनों का s- कक्षकों में प्रवेश है।
आयनन एन्थैल्पी के उपयोग ( Uses of I.P. )
1. क्रियाशीलता - आयनन एन्थैल्पी के मान के द्वारा हम धातुओं की आपेक्षिक क्रियाशीलता बतला सकते हैं।
आयनन एन्थैल्पी `prop(1)/("क्रियाशीलता")`
जिस तत्व का आयनन एन्थैल्पी कम होगी।
उसमें `e^(-)` त्याग का धनायन बनाने की प्रवृत्ति अधिक होगी।
अतः ऐसा तत्व अधिक क्रियाशील होगा।
`{:(Li,Be,B,C):}`
किसी आवर्त में बाये से दाये चलने पर
आयनन एन्थैल्पी का मान क्रमश : बढ़ता जाता हैं।
अतः `e^(-)` त्याग का धनायन बनाने की प्रवृत्ति घटती जाती है, अतः आवर्त में क्रियाशीलता घटती है।
अक्रिय गैसों के उच्च आयनन विभव के द्वारा उनकी अक्रियता की व्याख्या की जा सकती है। ऑक्सीजन तथा जीनॉन के आयनन विभवों में समानता जीनॉन की ऑक्सीजन के समान क्रियाशीलता को समझाती है। इसी कारण जीनॉन `XeOF_(4)` आदि यौगिक बनाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise NCERT पाठयपुस्तक के प्रश्न उत्तर|40 Videos
  • तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य प्रश्न|2 Videos
  • कार्बनिक रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|57 Videos
  • द्रव्य की अवस्थाएँ

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न उत्तर)|12 Videos
SCIENCE PUBLICATION-तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता-Test your knowledge
  1. 3rd आवर्त में आयनन एन्थैल्पी का क्रम कहाँ विचलित होता है ?

    Text Solution

    |

  2. 5d संक्रमण तत्वों का आयनन एन्थैल्पी, 4d संक्रमण तत्वों से अधिक है। अर्...

    Text Solution

    |

  3. Aluminium ("(13)Al) व Gallium "(31)Ga) एक ही वर्ग के तत्व हैं लेकिन इन...

    Text Solution

    |

  4. IA वर्ग की धातुयें 2A वर्ग की धातुओं से अधिक क्रियाशील है।

    Text Solution

    |

  5. IA वर्ग की धातुयें प्रबलतम धन विघुती है।

    Text Solution

    |

  6. Li अपने वर्ग के अन्य तत्वों की अपेक्षा वर्ग IIA (या वर्ग 2) के Mg से अ...

    Text Solution

    |

  7. 1A वर्ग के तत्व M^(+1) आयन बनाते हैं M^(+2) आयन नहीं है।

    Text Solution

    |

  8. Na परमाणु Na^(+) बनाता है Na^(2+) नहीं। क्यों ?

    Text Solution

    |

  9. Mg तत्व +2 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करता है +1 नहीं या क्षार मृदा धात...

    Text Solution

    |

  10. Al परमाणु में Al^(+) तथा Al^(2+) आयन नहीं बनते, Al^(3+) आयन बनता है। क...

    Text Solution

    |

  11. 1A वर्ग के तत्वों के हाइड्राऑक्साइड प्रबलतम क्षारीय है क्योंकि

    Text Solution

    |

  12. N की इलेक्ट्रॉन बन्धुता C से कम है।

    Text Solution

    |

  13. उत्कृष्ट गैसों की इलेक्ट्रॉन - लब्धि एन्थैल्पी शून्य होती है।

    Text Solution

    |

  14. क्षार मृदा धातुओं की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी लगभग शून्य होती है। ...

    Text Solution

    |

  15. क्षार धातुओं की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी लगभग शून्य होती है।

    Text Solution

    |

  16. N व P की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का मान क्रमश : C व Si से कम होता ह...

    Text Solution

    |

  17. द्वितीय आवर्त के तत्वों की इलेक्ट्रॉन बन्धुता lt तृतीय आवर्त के तत्वों...

    Text Solution

    |

  18. 7A वर्ग के तत्वों कि इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी, आवर्त सारणी में अधिकत...

    Text Solution

    |

  19. 2nd आवर्त में किस तत्व पर इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम विचलित हो...

    Text Solution

    |

  20. 3rd आवर्त में किस तत्व पर इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम विचलित हो...

    Text Solution

    |