Home
Class 11
CHEMISTRY
Acetylene में उपस्थित H परमाणु अम्लीय है...

Acetylene में उपस्थित H परमाणु अम्लीय है। क्योंकि -

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`H^(+delta)-C^(-delta)= C-H`
Acetylene में उपस्थित C की EN, H से अधिक हो जाती है। [ C पर sp संकरण होने के कारण ]

`4.` विघुत ऋणता में आवर्तिता
`(i)` वर्ग में
(a) किसी वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर विघुत ऋणता का मान घटता है क्योंकि तत्व का आकार बढ़ता है।
संक्रमण तत्वों में एक ही वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर विघुतऋणता अनियमित होती है। एक वर्ग में `4d` से `5d` श्रेणी में जाने पर विघुत ऋणता का मान घटने के बजाय बढ़ता है। इसका कारण है - `5d` तत्वों का आकार `4d` तत्वों के समान होता है, परन्तु नाभिकीय आवेश ( `32` इकाई ) अधिक होता है। फलतः `5d` तत्वों की विघुत ऋणता अधिक होती है।
`(ii)` आवर्त में
(a) किसी आवर्त में बाये से दाये चलने पर विघुत ऋणता का मान बढ़ता है, क्योंकि तत्वों के आकार में कमी आती है और प्रभावी नाभिकीय आवेश के मान में वृद्धि होती है।
(b) किसी आवर्त में `I_(A)` वर्ग के तत्वों ( क्षारीय धातुओं ) की विघुत ऋणता निम्नतम होती है तथा `VIIA` वर्ग के तत्वों ( हैलोजनों ) की अधिकतम
उत्कृष्ट गैसों की विघुत ऋणता शून्य होती है। क्योंकि इनका स्थायी विन्यास `(ns^(2)np^(6))` होता है और ये अबंधित परमाणु होते हैं।
(d) प्रथम चार आवर्तों में विघुत ऋणता में नियमित परिवर्तन होता है लेकिन बाद में आवर्तों में ये परिवर्तन अनियमित हो जाता है। अधिकतम विघुत ऋणता वाला तत्व है -F
निम्नतम विघुत ऋणता वाला तत्व है - Cs(Fr)
`5.` विघुत ऋणता के उपयोग ( Uses of Electro negativity )
(a) बन्ध की प्रकृति ज्ञात करना
(b) बन्ध सामथर्य
(c ) तत्वों के हाइड्रोऑक्साइड का अम्लीय व क्षारीय गुण ज्ञात करना।
(d) तत्वों के धात्विक व अधात्विक गुण।
(e) तत्वों के ऑक्साइड की अम्लीय व क्षारीय प्रकृति।
(f) यौगिकों के नामकरण में
(g) तत्वों के हैलोइड्स के जल अपघटन में।
(a) बन्ध की प्रकृति
बन्ध की प्रकृति परमाणुओं की विघुत ऋणता के अन्तर पर निर्भर करती है।
यदि बन्धित परमाणुओं की विघुत ऋणता का अन्तर शून्य हो, तो बन्ध शुद्ध सहसंयोजक बन्ध होगा जैसे `Cl_(2),Br_(2),I_(2),H_(2),O_(2) & N_(2)`
यदि बन्धित परमाणुओं की विघुत ऋणता का मान असमान हो, तो यौगिक में आयनिक गुण आ जाते हैं। यदि यह अन्तर बढ़ता है, तो आयनिक गुण भी बढ़ता है।
विघुत ऋणता के आधार पर आयनिक गुण हैनी स्माइथ द्वारा दिये गये सूत्र से ज्ञात कर सकते हैं।
`%` आयनिक गुण `=16(X_(A)-X_(B))+3.5(X_(A)-X_(B))^(2)`
नोट - दो तत्वों के मध्य विघुतऋणता में जितना अधिक अंतर होगा उसमें आयनिक बन्ध की मात्रा अधिक होगी।
(b) बन्ध सामथर्य
किसी बन्ध A-B में बन्ध सामथर्य `propX_(A)-X_(B)prop` आयनिक गुण
`X_(A) व X_(B)` परमाणु A व B की विघुत ऋणता है।
`H-FgtH-ClgtH-BrgtH-I`
`{:(X_(A)-X_(B),1.9,0.9,0.7,0.4):}`
अतः के अन्तर अधिक होने पर बन्ध की सामथ्यर्ता अधिक होगी -
(c ) तत्वों के हाइड्रॉक्साइडों की अम्लीय तथा क्षारीय प्रवृत्ति
कोई हाइड्रॉक्साइड अम्लीय होगा या क्षारीय प्रकृति का, यह इस पर निर्भर करता है कि जल में उसका आयनन किस तरह होता है।
(a) `AOH to AO^(-)+H^(+)` (b) `AOH to A^(+)+OH^(-)`
यदि आयनन (a) की तरह होता है तब AOH की प्रकृति अम्लीय होगी क्योंकि आयनन के पश्चात `H^(+)` आयन प्राप्त होते हैं।
यदि आयनन (b) की तरह होता है तब AOH की प्रकृति क्षारीय होगी क्योंकि आयनन के पश्चात `OH^(-)` आयन प्राप्त होते हैं।
AOH किस प्रकार आयनित होगा, यह A की विघुत ऋणता के मान पर निर्भर करेगा। गैलिस ने सुझाव दिया कि यदि A की विघुत ऋणता का मान `1.7` से अधिक हैं, तब AOH अम्लीय होगा और यदि A की विघुत ऋणता का मान `1.7` से कम है, तब AOH क्षारीय होगा।
(d) तत्वों के धात्विक व अधात्विक गुण :-
`(i)` जिस तत्व की विघुत ऋणता का मान कम होगा वह धातु होगा, यदि विघुत ऋणता का मान अधिक हो तब तत्व अधातु होगा। अतः
विघुत ऋणता `prop(1)/("धात्विक")`
आवर्त में बाये से दाये चलने पर विघुत ऋणता का मान बढ़ता जाता है, अतः धात्विक गुण घटता है व अधात्विक गुण बढ़ता है। वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर विघुत ऋणता का मान घटता है, अतः धात्विक गुण बढ़ता जाता है। अधात्विक गुण घटता है।
(e) तत्वों के ऑक्साइड की क्षारीय व अम्लीय प्रवृत्ति
किसी आवर्त में बाये से दाये चलने पर ऑक्साइड की अम्लीय प्रकृति बढ़ती जाती है क्योंकि ऑक्सीजन व तत्व की विघुत ऋणता का अंतर घटता जाता है।
यदि यह अन्तर `2.3` से अधिक होगा तो ऑक्साइड क्षारीय होगा। अगर यह अन्तर `2.3` से कम होगा तो ऑक्साइड अम्लीय होगा।
`Na_(2)O,MgO,Al_(2)O_(3),SiO_(2),P_(4)O_(10),SO_(3),Cl_(2)O_(7)`
`X_(E)-x_(0)2.5gt2.3gt2.1gt1.8gt1.5gt1.1gt0.7`
`{:("प्रबल क्षारीय","प्रबलतम अम्लीय"):}`
(f) यौगिकों के नामकरण में
जिस तत्व की विघुत ऋणता कम होती है उसे पहले व अधिक विघुत ऋणता वाले तत्व को बाद में लिखते हैं। जैसे -`MgCl_(2),BCl_(3)`
`Cl_(2)O` में ऑक्सीजन की विघुत ऋणता Cl से अधिक है इसलिये इसे `Cl_(2)O` लिखेंगे और इसका नाम होगा डाइ - क्लोरीन ऑक्साइड
इसी प्रकार `IF_(7),IF_(5),IF_(3),OF_(2)` लिखते हैं।
तत्वों के हैलाइड्स के जल अपघटन में -
`BCl_(3)` जल अपघटन से HCl देता है।
इसका कारण है - Cl की विघुत ऋणता का मान B से अधिक होना।
`Cl_(2)O` जल अपघटन से HOCl देता है।
क्योंकि Cl की विघुत ऋणता O से कम है।
`NCl_(3)` जल अपघटन से `NH_(3)` देता है।
क्योंकि N परमाणु नाभिक स्नेही होने के कारण।
`PCl_(3)` जल अपघटन से `H_(3)PO_(3)` बनता है।
कारण का इलेक्ट्रॉन - स्नेही
`SICl_(4)` जल अपघटित होता है।
कारण - Si का इलेक्ट्रॉन - स्नेही होने के कारण
`CCl_(4)` जल अपघटित नहीं होता है।
कारण - C न तो इलेक्ट्रॉन - स्नेही हैं न ही नाभिक स्नेही
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise NCERT पाठयपुस्तक के प्रश्न उत्तर|40 Videos
  • तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य प्रश्न|2 Videos
  • कार्बनिक रसायन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|57 Videos
  • द्रव्य की अवस्थाएँ

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न उत्तर)|12 Videos
SCIENCE PUBLICATION-तत्वों का वर्गीकरण और गुणों में आवर्तिता-Test your knowledge
  1. 6A वर्ग के तत्वों में किस तत्व पर इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम व...

    Text Solution

    |

  2. 5A वर्ग के तत्वों में किस तत्व पर इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम व...

    Text Solution

    |

  3. 4A वर्ग के तत्वों में किस तत्व पर इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम व...

    Text Solution

    |

  4. 3A वर्ग के तत्वों में किस तत्व पर इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का क्रम व...

    Text Solution

    |

  5. 2nd आवर्त में तत्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का सही क्रम |

    Text Solution

    |

  6. 3rd आवर्त में तत्वों की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का सही क्रम |

    Text Solution

    |

  7. 7A वर्ग के तत्वों कि इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का सही क्रम

    Text Solution

    |

  8. क्लोरीन की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी फ्लोरीन से अधिक होती है।

    Text Solution

    |

  9. Na, Mg, Al, Si में किसकी इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी शून्य होती है।

    Text Solution

    |

  10. S की इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी O से अधिक होती है।

    Text Solution

    |

  11. 7A वर्ग के तत्व VIA वर्ग के तत्वों से अधिक क्रियाशील है।

    Text Solution

    |

  12. N,F,Cl तथा Br में किसकी इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी ज्यादा होगी।

    Text Solution

    |

  13. निम्न को बढ़ते हुए इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी के क्रम में व्यवस्थित करे...

    Text Solution

    |

  14. Acetylene में उपस्थित H परमाणु अम्लीय है। क्योंकि -

    Text Solution

    |

  15. द्वितीय आवर्त में सबसे अधिक विघुतऋणी है।

    Text Solution

    |

  16. दो तत्व A व B है दोनों एकल संयोजी है। A की विघुतऋणता 3 व B की 2 है, तो...

    Text Solution

    |

  17. A की संयोजकता 3 व B की संयोजकता 2 है, A की विघुतऋणता B से अधिक है, यौग...

    Text Solution

    |

  18. Cl के F तथा I के साथ बनने वाले एकल संयोजी यौगिकों के सूत्र लिखिये।

    Text Solution

    |

  19. M^(+3) के इलेक्ट्रोनीय कोश में कुल 20 इलेक्ट्रॉन हैं, तत्व M है।

    Text Solution

    |

  20. A^(+) बाह्यतम इलेक्ट्रोनीय विन्यास है- 4s^(2)4p^(6)4d^(10) A का आवर्त,...

    Text Solution

    |