Home
Class 11
BIOLOGY
शैवाल तथा जिम्नोस्पर्म के आर्थिक महत्त्व...

शैवाल तथा जिम्नोस्पर्म के आर्थिक महत्त्व पर टिप्पणी लिखो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शैवाल का आर्थिक महत्त्व -
शैवाल घुलित ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा देते है।
इनकी बहुत सी जातियां भोजन के रूप में उपयोग की जाती है।
जैसे - लेमीनेरिया, सारगासम, अल्वा, स्पाइरुलिना इत्यादि।
जिलेडियम तथा ग्रेसीलेरिया से अगर प्राप्त होता है जो चाकलेट व आइस्क्रीम बनाने में उपयोग होता है।
जिम्नोस्पर्म का आर्थिक महत्त्व -
इस वर्ग की कई जातियों को, घरों में सजावट के लिये प्रयोग किया जाता है जैसे - साइकस, गिंगो, थूजा, एबीज
सायकस रिवोल्यूटा के तने से एक प्रकार का मण्ड निकाला जाता है जिसे सायो (साबुदाना) कहते है।
पाइनस जिराइडिभाना से चिलगोजा प्राप्त होता है।
एबीज से कनाडा वालसम बनाया जाता है।
Promotional Banner