Home
Class 11
BIOLOGY
निम्नलिखित में शरीर के आधार पर अंतर करों...

निम्नलिखित में शरीर के आधार पर अंतर करों-
अ. एकबीजपत्री मूल तथा द्विबीजपत्री मूल।
ब. एकबीजपत्री तना तथा द्विबीजपत्री तना।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) एकबीजपत्री मूल-पिथ बड़ी तथा बहत विकसित होती हैं। तथा एकबीजपत्री मूल में कैंबियम नहीं होता। इसलिए इसमें द्वितीयक वृद्धि नहीं होती हैं।
द्विबीजपत्री मूल-पिथ छोटी अथवा अस्पष्ट होती हैं। पैरेंकाइमी कोशिकाएँ जो जाइलम तथा फ्लोएम बंडल के बीच में हैं उन्हें कंजकटिव ऊतक कहते हैं। दो से चार तक जाइलम तथा फ्लोएम के खंड होते हैं। इसके बाद जाइलम तथा फ्लोएम के बीच एक कैंबियम छल्ला बनता हैं अंतस्त्वचा के अंदर की ओर सारे ऊतक जैसे परिरंभ, संवहन ऊतक तथा पिथ मिलकर रंभ (स्टेल) बनाते हैं।
(ब) एकबीजपत्री तना-एकबीजपत्री तने की शारीरिक रचना द्विबीजपत्री तने से कुछ भिन्न है, लेकिन ऊतकों के विन्यस्त रहने के क्रम में कोई अंतर नहीं है। एकबीजपत्री तने की बाह्यत्वचा पर त्वचारोम नहीं होते हैं।
द्विबीजपत्री तना-एक प्ररूप द्विबीजपत्री तने की अनुप्रस्थ काट में . निम्नलिखित सरंचनाएं होती हैं। बाह्यत्वचा तने की सबसे बाहरी रक्षा सतह हैं। यह क्यूटीकल पतली परत की ढ़की होती हैं। इस पर कुछ बहुकोशिकीय, एक पंक्तिक त्वचारोम तथा कुछ रंध होते हैं।
Promotional Banner