Home
Class 11
BIOLOGY
परिचर्म क्या हैं, द्विबीजपत्री तने में प...

परिचर्म क्या हैं, द्विबीजपत्री तने में परिचर्म कैसे बनता हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कॉर्क एधा, कॉर्क तथा द्वितीयक वल्कुट को सामूहिक रूप से परित्वक या परिचर्म कहते हैं।
द्विबीजपत्री तने में पूलीय एधा की सक्रियता से बने द्वितीयक ऊतकों के दबाव से बाह्य त्वचा व वल्कुट स्तर टूट जाता है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए वल्कुट की मृदुत्तकीय कोशिकाएं विभज्योतकी हो जाती है और कॉर्क एधा बनाती है। इससे बाहर की ओर कॉर्क व अन्दर की ओर द्वितीयक वल्कुट का निर्माण होता है।
Promotional Banner