Home
Class 11
BIOLOGY
पौधों में कितने प्रकार की वृद्धि पायी जा...

पौधों में कितने प्रकार की वृद्धि पायी जाती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पोधों में तीन प्रकार की वृद्धि पायी जाती है
(1)लम्बवत् वृद्धि (Longitudinal Growth) यह वृद्धि शीर्षस्थ विभज्योतक की कोशिकाओं में विभाजन के परिणामस्वरूप होती है। शीर्षस्थ विभज्योतक तने तथा जड़ के शीर्ष भाग पर पाया जाता है। इस उत्तक में विभाजन व विभेदन के फलस्वरूप पौधे की लम्बाई में वृद्धि होती है। इसे प्राथमिक वृद्धि भी कहते हैं।
(2) पाशवीय वृद्धि (Lateral Growth) यह वृद्धि बहुवर्षीय पादपों में संवहन एधा तथा कार्क एधा में विभाजन के फलस्वरूप होती है। इसमें पौधे की मोटाई में वृद्धि होती है। इसे द्वितीयक वृद्धि भी कहते हैं।
(3) अन्तर्वेशी वृद्धि (Intercalary Growth)- इस प्रकार की वृद्धि तने की पर्वसन्धि के ऊपर तथा पत्ती के आधार भाग पर विभज्योतक में विभाजन के फलस्वरूप होती है। अन्तर्वेशी वृद्धि से पौधे की लम्बाई में वृद्धि होती है।
Promotional Banner