Home
Class 11
BIOLOGY
संकुचन के लिए पेशी किस प्रकार उत्तेजित ह...

संकुचन के लिए पेशी किस प्रकार उत्तेजित होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सामान्य आराम की अवस्था में पेशी कोशिका की झिल्ली (सार्कोलीमा) के बाहर की ओर घनात्मक आवेश तथा भीतर की ओर ऋणात्मक आवेश पाया जाता है। जब पेशी से सम्बन्धित तंत्रिका में उत्तेजना होती है तो तन्त्रिका पेशी सन्धि स्थलों पर एसीटिलकोलीन नामक रसायन मुक्त होता है। यह रसायन सार्कोलीमा की आयन्स के प्रति पारगम्यता को बढ़ा देता है जिससे आयन्स पेशी कोशिका में प्रवेश कर जाते है जिससे सार्कोलीमा की आन्तरिक सतह पर धनात्मक विभव उत्पन्न हो जाता है जो संपूर्ण पेशीय झिल्ली पर फैलकर सक्रिय विभव उत्पन्न करता है। इस तरह कोशिका उत्तेजन अवस्था में आ जाती है।
Promotional Banner