Home
Class 11
BIOLOGY
तंत्रिका आवेग से क्या समझते हैं ? संक्षे...

तंत्रिका आवेग से क्या समझते हैं ? संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी बाह्य उद्धीपन के कारण तन्त्रिका कोशिका (न्यूरोन) का उत्तेजित होना, तन्त्रिका आवेग कहलाता है। तन्त्रिका आवेग एक भौतिक व वैद्युत रासायनिक जटिल क्रिया है। तन्त्रिका आवेग के संचरण के समय न्यूरोन की झिल्ली (न्यूरोलिमा) पर ध्रुवण व विधुवण अवस्थाएँ क्रमिक रूप से बनती रहती हैं। जब तन्त्रिका आवेग सिनैप्सिस पर पहुँचता है, तो एक्सॉन की अन्तिम शाखाओं द्वारा न्यूरोट्रांसमिटर्स का स्त्रावण होता है जो आवेग को एक न्यूरॉन से दूसरे न्यूरॉन पर ट्रांसफर कर देते हैं। मनुष्य में तन्त्रिका आवेग की दर 100-120 मीटर/सेकण्ड होती है।
Promotional Banner