Home
Class 9
CHEMISTRY
सिलिकॉन एवं ऑक्सीजन का उदाहरण लेते हु...

सिलिकॉन एवं ऑक्सीजन का उदाहरण लेते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोई तत्व हाइड्रोजन के जितने परमाणुओं से संयोग कर सकता है वः उसकी संयोजकता कहलाती है। संयोजकता अन्य तत्व से संयोग करने की क्षमता है। यह बाह्यतम कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रॉन की संख्या से ज्ञात की जाती है।
1 . यदि बाह्यतम कोश में चार या उससे कम इलेक्ट्रॉन हो तो संयोजकता = बाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉन की संख्या
जैसे सिलिकॉन का परमाणु क्रमांक 14 एवं इलेक्ट्रॉन विन्यास 2, 8, 4 है अतः इसकी संयोजकता 4 है ।
2. यदि बाह्यतम कोश में चार से अधिक इलेक्ट्रॉन हो तो संयोजकता बाह्यतम कोश के इलेक्ट्रॉन को 8 में से घटाने के बाद प्राप्त संख्या के बराबर होती है।
जैसे - ऑक्सीजन का परमाणु क्रमांक 8 एवं इलेक्ट्रॉन विन्यास = 2, 6 है अतः इसकी संयोजकता 8 - 6 = 2 होती है।
Promotional Banner