Home
Class 9
CHEMISTRY
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिये - परमाण...

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिये - परमाणु संख्या , द्रव्यमान संख्या , समस्थानिक एवं समभारिक । संस्थानिको के कोई दो उपयोग लिखिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) परमाणु संख्या - किसी तत्व के एक परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनो की संख्या को उस तत्व की परमाणु संख्या (Z) कहते है । जैसे - हाइड्रोजन के नाभिक में 1 प्रोटॉन होता है अतः इसकी परमाणु संख्या 1 है|
(ii) द्रव्यमान संख्या - किसी तत्व के एक परमाणु के नाभिक में उपस्थित कुल प्रोटॉनों एवं न्यूट्रॉनों की संख्या का योग उस तत्व की द्रव्यमान संख्या (A) कहलाती है अर्थात् -
द्रव्यमान संख्या (A) = प्रोटॉन की संख्या (Z) = न्यूट्रॉन की संख्या (N) जैसे - सोडियम परमाणु के नाभिक में 11 प्रोटॉन एवं 12 - न्यूट्रॉन होते होते है अतः इसकी द्रव्यमान संख्या = 11 + 12 = 23 होती है।
(iii) समस्थानिक - एक ही तत्व के ऐसे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान हो परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न - भिन्न हो, उन्हें समस्थानिक कहते है। इनके रासायनिक गुण समान होते है । जैसे - हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक है - `._(1)^(1) H, ._(1)^(2) H` एवं `._(1)^(3) H`
• तीनों की परमाणु संख्या 1 है परन्तु द्रव्यमान संख्या क्रमशः 1, 2 एवं 3 है।
(iv) समभारिक - भिन्न तत्वों के ऐसे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या भिन्न - भिन्न हो परन्तु द्रव्यमान संख्या समान हो , उन्हें समभारिक कहते है। इनके गुण भिन्न - भिन्न होते है।
जैसे `._(18)^(40) Ar` एवं `._(20)^(40) Ca` दोनों की परमाणु संख्या क्रमशः 18 एवं 20 है परन्तु द्रव्यमान संख्या समान (40) है।
समस्थानिकों के उपयोग -
1. कार्बन के समस्थानिक `._(6)^(14) C` का उपयोग जीवाश्मों की आयु निर्धारण में होता है इसे कार्बन डेटिंग विधि कहते है।
2. आयोडीन के समस्थानिक I - 131 का उपयोग घेंघा रोग के उपचार में होता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिये - परमाणु संख्या , द्रव्यमान संख्या ,...

    Text Solution

    |

  2. दो परिमेय संख्याओं के बीच परिमेय संख्या ज्ञात करना || उदाहरण

    Text Solution

    |

  3. परमाणु संख्या तथा द्रव्यमान संख्या |समस्थानिक एवं समभारिक, समन्यूट्रॉन...

    Text Solution

    |

  4. न्यूट्रॉन | संयोजकता | परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या

    Text Solution

    |

  5. समस्थानिक एवं समभारिक समस्थानिक के अनुप्रयोग | अध्याय 4 के महत्वपूर्ण...

    Text Solution

    |

  6. परमाणु संख्या तथा द्रव्यमान संख्या ||समस्थानिक एवं समभारिक, समन्यूट्रॉ...

    Text Solution

    |

  7. संयोजकता || परमाणु द्रव्यमान | परमाणु संख्या

    Text Solution

    |

  8. परमाणु संख्या |द्रव्यमान संख्या

    Text Solution

    |

  9. Revision Special: कीजिये समस्थानिक,समभारिक एवं समन्यूट्रॉनिक में मास्ट...

    Text Solution

    |