Home
Class 10
CHEMISTRY
(i) धातुओं के दो गुण बताइये। (ii) मिश्...

(i) धातुओं के दो गुण बताइये।
(ii) मिश्र धातु की परिभाषा एवं दो उदाहरण दीजिए |
(iii) धातु एवं अधातु ऑक्साइडों की प्रकृति बताइये |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) धातुएं ताप एवं विद्युत की सुचालक होती है।
धातुएं आघातवर्धनीय एवं तन्य होती है।
धातुएं अम्लों से क्रिया करके लवण बनाती है एवं `H_(2)` गैस देती है।
(ii) दो या दो से अधिक धातुओं को पिघलाकार बनाया गया समांगी मिश्रण मिश्रधातु कहलाता है। मिश्र धातु में धातुओं के मूल गुण नष्ट हो जाते हैं एवं नए गुण आ जाते हैं।
मिश्र धातुओं के उदाहरण है- (i) पीतल (ताबां + जस्ता) (ii) कांसा (तांबा + टिन) (iii) स्टेनलेस स्टील (लोहा + कार्बन + क्रोमियम + निकिल)
(iii) धातु ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं। ये अम्लों से क्रिया कर लवण एवं जल बनाते हैं।
`CaO + 2HCl to CaCl_(2) + H_(2)O`
अधातुऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं। ये क्षारों से क्रिया करके लवण एवं जल बनाते हैं।
`CO_(2) + 2NaOH to Na_(2)CO_(3) +H_(2)O`
Promotional Banner