Home
Class 10
CHEMISTRY
निम्नलिखित गुण आवर्त एवं वर्ग में किस प्...

निम्नलिखित गुण आवर्त एवं वर्ग में किस प्रकार परिवर्तित होते हैं-
(अ) परमाणु आकार
(ब) विद्युत ऋणात्मकता

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) परमाणु आकार का मान कोशों की संख्या के समानुपाती एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
परमाणु आकार `prop("कोशों की संख्या")/("प्रभावी नाभिकीय आवेश")`
एक ही आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर कोश की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं होता परन्तु परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या बढ़ने से प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता जाता है अतः परमाणु आकार घटता जाता है |
एक ही वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर प्रत्येक पद पर एक कोश बढ़ जाता है। अतः परमाणु आकार उत्तरोत्तर बढ़ता जाता है।
(ब) सहसंयोजक बंध के इलेक्ट्रॉनों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता, उस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता कहलाती है। यह परमाणु त्रिज्या (आकार) के व्युत्क्रमानुपाती एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश के समानुपाती होती है।
विद्युत ऋणात्मकता `prop("प्रभावी नाभिकीय आवेश")/("परमाण त्रिज्या")`
एक ही आवर्त में बांये से दांये जाने पर प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है एवं परमाणु त्रिज्या घटती है अतः विद्युत ऋणात्मकता बढ़ती जाती है। 17वें वर्ग के तत्वों की विद्युत ऋणात्मकता सर्वाधिक होती है।
एक ही वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर परमाणु त्रिज्या (आकार) बढ़ती जाती है। अतः विद्युत ऋणात्मकता कम होती जाती है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. निम्नलिखित गुण आवर्त एवं वर्ग में किस प्रकार परिवर्तित होते हैं- (अ)...

    Text Solution

    |

  2. ऊँट तथा कैक्टस निम्नलिखित में किस प्रकार के वासस्थान के लिए अनुकूलित ह...

    Text Solution

    |

  3. विभिन्न प्रकार की त्रिज्या एवं आवर्त तथा वर्ग में उनका परिवर्तन

    Text Solution

    |

  4. आवर्त सारणी एवं तत्वों का सामान्य परिचय|वर्ग, आवर्त, ब्लाक क्या होता ह...

    Text Solution

    |

  5. ट वर्ग में किस प्रकार के व्यंजन हैं?

    Text Solution

    |

  6. आवर्त सारणी एवं तत्वों का सामान्य परिचय|वर्ग आवर्त ब्लॉक क्या होता है?...

    Text Solution

    |

  7. आवर्त सारणी |P Block तत्व |वर्ग 15 तत्व |इलेक्ट्रॉनिक विन्यास |उपलब्धत...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित में से किस ऑक्सी ऋणायन में केंद्रीय परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित में से किस स्पीशीज में अधिकतम परमाणु एक ही तल में स्थित हो ...

    Text Solution

    |