Home
Class 10
CHEMISTRY
सहसंयोजक त्रिज्या एवं वान्डरवाल त्रिज्या...

सहसंयोजक त्रिज्या एवं वान्डरवाल त्रिज्या से आप क्या समझते हैं? दोनों में से किस त्रिज्या का मान अधिक होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सहसंयोजक त्रिज्या- एक ही तत्व के दो परमाणु जब आपस में सहसंयोजक बंध से जुड़े हुए हो, तो दोनों परमाणुओं के नाभिक के बीच की दूरी का आधा सहसंयोजक त्रिज्या कहलाता है।

वान्डरवाल त्रिज्या- ठोस अवस्था में एक ही पदार्थ के दो निकट स्थित अनाबंधित अणुओं के परमाणुओं के बीच की दूरी का आधा वान्डरवाल त्रिज्या कहलाता है।

वान्डरवाल त्रिज्या `(r_(w))` का मान सदैव सहसंयोजक त्रिज्या `(r_(e))` से अधिक होता है अर्थात् `r_(w) gt r_(e)`
Promotional Banner