Home
Class 10
CHEMISTRY
निम्नलिखित गुण आवर्त एवं वर्ग में से किस...

निम्नलिखित गुण आवर्त एवं वर्ग में से किस प्रकार । परिवर्तित होते हैं?
(i) आयनन एंथैल्पी (ii) इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) आयनन एन्थैल्पी- उदासीन गैसीय परमाणु से एक इलेक्ट्रॉन पृथक करने के लिये दी गई ऊर्जा आर्यनन एन्थैल्पी या आयनन विभव कहलाती है। इससे धनायन बनता है। एक ही आवर्त में बांये से दांये जाने पर परमाणु आकार घटता है एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है, जिससे इलेक्ट्रॉन निकलना कठिन हो जाता है अत: आयनन एन्थैल्पी का मान बढ़ता है जबकि वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु आकार बढ़ता है एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश कम होने से इलेक्ट्रॉन आसानी से निकल जाता है। अतः आयनन एन्थैल्पी का मान घटता है।
(ii) इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी (इलेक्ट्रॉन बन्धुता) - किसी उदासीन परमाणु या आयन द्वारा गैसीय अवस्था में एक इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने पर मुक्त हुई ऊर्जा इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी कहलाती है। यह ऋणात्मक या धनात्मक हो सकती है।
एक ही आवर्त में बांये से दांये जाने पर परमाणु आकार घटता है एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है अतः इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का मान बढ़ता हैं जबकि वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर मान घटता जाता है।
Promotional Banner