Home
Class 9
PHYSICS
आपके विद्यालय की घंटी,ध्वनि कैसे उत्पन्न...

आपके विद्यालय की घंटी,ध्वनि कैसे उत्पन्न करती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब विद्यालय की घंटी बजायी जाती हैं, तो इसके कंपन घंटी के चारों ओर के वायु कणों को आगे की ओर धक्का मारते हैं। आगे की ओर धक्का लगने से वायु के कण पास-पास आ जाते हैं, जिससे उच्च दाब का एक क्षेत्र बनता है, जिसे संपीडन कहते हैं। जब कंपन पीछे की ओर धक्का लगाते हैं, तो एक कम दाब का क्षेत्र बनता है, जिसे विरलन कहते हैं। जब घंटी बजती रहती है, तब संपीडन व विरलन बारी-बारी से बनते हैं और आगे की ओर बढ़ते हुए कान तक पहुंचते हैं तथा कान के पर्दे में कंपन उत्पन्न करते हैं और घंटी की ध्वनि सुनाई देती है।
Promotional Banner