Home
Class 10
PHYSICS
गोलीय लैंस के लिए बिम्ब दूरी (u), प्रतिब...

गोलीय लैंस के लिए बिम्ब दूरी (u), प्रतिबिम्ब दूरी (v) एवं फोकस दूरी (1) के सम्बन्ध लिखिए। आवर्धन किसे कहते हैं? वायु के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक `3/2` है तथा वायु के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक: `4/3` है। यदि वायु में प्रकाश की चाल `3 xx 10^8 % m//s` है तो (a) काँच में, (b) जल में प्रकाश की चाल ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गोलीय लैंस के लिए u,v, f में सम्बन्ध (लैंस सूत्र)
`1/f =1/v -1/u`
आवर्धन-गोलीय लैंस द्वारा बनाये गये प्रतिबिम्ब की ऊँचाई एवं बिम्ब की ऊँचाई का अनुपात आवर्धन कहलाता है।
आवर्धन (m) `=("प्रतिबिम्ब की उँचाई (h. या I)")/(" बिम्ब की ऊँचाई (h. या O)")`
अर्थात् `m=(h.)/(h) ` या `m= I/O`
प्रश्नानुसार- वायु के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक `mu_(ga) =3/2`
वायु के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक `mu_(wa)=4/3`
वायु में प्रकाश की चाल `v_a = 3 xx 10^8 m//s`
(a) काँच में प्रकाश की चाल `v_g` = ?
`because mu_(ga) =(v_a)/(v_g) therefore v_g (v_a)/(mu_(ga)) = (3xx10^8)/(3/2) = 2xx10^8 m//s`
(b) जल में प्रकाश की चाल `v_w` = ?
`v_w =(v_a)/(mu_(wa)) =(3xx10^8)/(4/3) =9/4 xx 10^8 m//s`
Promotional Banner