Home
Class 10
PHYSICS
(a) गोलीय दर्पण को परिभाषित कीजिए। (b)...

(a) गोलीय दर्पण को परिभाषित कीजिए।
(b) अवतल एवं उत्तल दर्पण में भिन्नता बताइए।
(c) वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिम्ब में क्या अन्तर है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) गोलीय दर्पण-वे दर्पण, जिनका परावर्तक पृष्ठ गोलीय होता है, गोलीय दर्पण कहलाते हैं।
(b) अवतल दर्पण
1. इन दर्पणों का परावर्तक पृष्ठ अन्दर की ओर वक्रित होता है।
2. ये दर्पण समान्तर किरणों को अभिसारित करते हैं।
3. ये आभासी प्रतिबिम्ब बिम्ब की तुलना में सदैव बड़ा बनाते हैं।
4. ये वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सकते हैं।
उत्तल दर्पण
1. इन दर्पणों का परावर्तक पृष्ठ बाहर की ओर वक्रित होता है।
2. ये दर्पण समान्तर किरणों को अपसारित करते हैं।
3.ये आभासी प्रतिबिम्ब सदैव बिम्ब की तुलना में छोटा बनाते हैं।
4. ये वस्तु का वास्तविक प्रतिबम्ब नहीं बना सकते हैं।
(c) वास्तविक प्रतिबिम्ब
1. वास्तविक प्रतिबिम्ब सदैव दर्पण के आगे बनते हैं।
2. ये प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त किये जा सकते हैं।
3. ये प्रतिबिम्ब सदैव उल्टे बनते हैं।
आभासी प्रतिबिम्ब
1. आभासी प्रतिबिम्ब सदैव दर्पण के पीछे बनते हैं।
2. ये प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किये जा सकते हैं।
3. ये प्रतिबिम्ब सदैव सीधे बनते है।
Promotional Banner