Home
Class 10
PHYSICS
मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र ब...

मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए। नेत्र की समंजन क्षमता एवं दृष्टि परास को परिभाषित कीजिए। जरादूरदर्शिता ( जरा दृष्टिदोष) के निवारण में कौनसा लेंस प्रयुक्त किया जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र

नेत्र की समंजन क्षमता-नेत्र लेंस की फोकस दूरी में बिम्ब की स्थिति के अनुसार किये जा सकने वाले परिवर्तन की क्षमता को नेत्र की समंजन क्षमता कहते हैं।
दृष्टि परास-नेत्र के निकट बिन्दु से दूर बिन्दु के बीच दूरी दृष्टि परास कहलाती है। सामान्य नेत्रों वाले व्यक्ति के लिए यह 25 सेमी से अनन्त दूरी तक होती है।
जरा दूरदर्शिता (जरा दृष्टि दोष) के निवारण के लिये द्विफोकसी लेंस प्रयोग में लिये जाते हैं, जिनमें ऊपरी लेंस अवतल एवं निचला लेंस उत्तल होते हैं।
Promotional Banner