Home
Class 10
PHYSICS
गोलीय दर्पण से सम्बन्धित निम्न को परिभाष...

गोलीय दर्पण से सम्बन्धित निम्न को परिभाषित कीजिए। (कोई तीन)
(a) ध्रुव, (b) मुख्य अक्ष, (c) मुख्य फोकस, (d) फोकस दूरी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) ध्रुव- दर्पण का मध्य बिन्दु P ध्रुव कहलाता है।
(b) मुख्य अक्ष-दर्पण के ध्रुव P और वक्रता केन्द्र C को मिलाने वाली रेखा, दर्पण की मुख्य अक्ष कहलाती है।
(c) मुख्य फोकस-दर्पण के मुख्य अक्ष के समान्तर आने वाली प्रकाश किरणे परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के जिस बिन्दु पर (i) अभिसारित (मिलती) होती है, वह अवतल दर्पण का मुख्य फोकस (ii) पीछे बढ़ाने पर मिलती प्रतीत होती है और स्वयं अपसारित होती है, उत्तल दर्पण का मुख्य फोकस, F कहलाता है।
(d) फोकस दूरी-दर्पण के ध्रुव P एवं मुख्य फोकस F के बीच की दूरी दर्पण की फोकस दूरी f कहलाती है। (अर्थात् PF = f).
Promotional Banner