Home
Class 10
PHYSICS
पानी में पड़ा हुआ सिक्का ऊपर उठा हुआ दिख...

पानी में पड़ा हुआ सिक्का ऊपर उठा हुआ दिखाई देता है, चित्र बनाकर समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सिक्का प्रकाश के अपवर्तन के कारण ऊपर उठा हुआ दिखाई देता है। जैसा कि चित्र में स्पष्ट है, जब सिक्का पानी के पात्र में पेंदे पर O स्थिति में रखा जाता है तो O से चलने वाली प्रकाश किरणें पानी के ऊपरी पृष्ठ पर पानी से वायु में अपवर्तित होकर अभिलम्ब से दूर हटती है । इस प्रकार पानी के पृष्ठ पर आपतित किरणें OP व OQ क्रमश: PR व QS अपवर्तित किरणों के रूप में आगे बढ़ती हैं। इन अपवर्तित किरणों को पीछे बढ़ाने पर O. बिन्दु पर मिलती हैं, जहाँ आभासी सिक्के की स्थिति होती है। इस प्रकार सिक्का OO. ऊँचाई पर उठा हुआ दिखाई देता है।
Promotional Banner