Home
Class 10
PHYSICS
ऊर्जा क्षय किस प्रकार होता है?...

ऊर्जा क्षय किस प्रकार होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊर्जा के रूपान्तरण और संचरण की प्रक्रियाओं में ऊर्जा का कुछ भाग ऐसे ऊर्जा स्वरूपों (ऊष्मा, ध्वनि, प्रकाश आदि) में रूपान्तरित हो जाता है, जिनकी प्रक्रिया के लिये न तो आवश्यकता होती है और न ही उपयोगी होते हैं, इस प्रकार का अनवांछित एवं अनुपयोगी ऊर्जा रूपान्तरण ऊर्जा क्षय कहलाता है। ऊर्जा क्षय ऊर्जा के निम्न स्वरूपों में होता है।
अ) ऊष्मा ऊर्जा- सामान्य ताप दीप्त विद्युत बल्ब के जलने पर ऊर्जा का अधिकांश भाग अनुपयोगी ऊष्मा ऊर्जा में बदल जाता है, जबकि वहां हमें केवल प्रकाश ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
(b) प्रकाश ऊर्जा - विभिन्न प्रकार की दहन प्रक्रियाओं में ईधन की रासायनिक ऊर्जा का ऊष्मा ऊर्जा में रूपान्तरण होता है, वहीं ऊर्जा का कुछ भाग प्रकाश ऊर्जा के रूप में क्षय होता है।
( c) ध्वनि ऊर्जा - घर्षण, टक्करों एवं कुछ अन्य प्रक्रियाओं व घटनाओं में ऊर्जा का कुछ भाग ध्वनि ऊर्जा के रूप में क्षय होता है। इन प्रक्रियाओं में अणुओं के कम्पन दाब तरंगों में रूपान्तरित होते हैं और इन्हीं दाब तरंगों के कारण ध्वनि सुनाई देती है।
Promotional Banner