Home
Class 10
PHYSICS
विद्युत ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? कोयल...

विद्युत ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? कोयला संयंत्र से विद्युत ऊर्जा किस प्रकार प्राप्त की जाती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आवेशित कणों से संबंद्ध ऊर्जा विद्युत ऊर्जा कहलाती है। जब कणों पर आवेश होता है, तो उनके चारों ओर विद्यत क्षेत्र उत्पन्न होता है। यहं विद्युत क्षेत्र अन्य समीपवर्ती आवेशित कणों पर बल लगाता है
और उन्हें गति में लाता है। इस प्रकार विद्युत ऊर्जा का संचरण होता है। इस प्रकार की ऊर्जा हमारे घरों में विद्युत धारा के रूप में उपयोग में ली जाती है जो निर्धारित विद्युत विभव पर प्राप्त होती रहती है।
एक कोयला संयंत्र से विद्युत ऊर्जा की प्राप्ति -
(i) कोयले की दहन प्रक्रिया से उसकी रासायनिक ऊर्जा ऊष्मा ऊर्जा में रूपान्तरित होती है। -
(ii) इस ऊष्मा ऊर्जा से उच्च विशुद्ध पानी की भाप बनाई जाती है।
(iii) इस भाप से टरबाइन घुमाया जाता है।
(iv) टरबाइन को घूमने से जनित्र को गतिज ऊर्जा के रूप में यांत्रिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
(v) जनित्र यांत्रिक ऊर्जा को विद्यत ऊर्जा में रूपान्तरित करता है, इस प्रकार टरबाइन की गतिज ऊर्जा से विद्युत उत्पादन होता है।
Promotional Banner