Home
Class 10
PHYSICS
समुद्री धारायें क्या होती हैं ?...

समुद्री धारायें क्या होती हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समुद्री धाराओं को समुद्र में बहने वाली नदी भी कहा जाता है। इनमें एक निश्चित दिशा में जल निरन्तर बहता रहता है। कहीं समुद्री धाराओं में गर्म जल बहता है तो कहीं ठंडा जल। समुद्री धारों के बहने के कारण ढाल नहीं होकर , तापक्रम अन्तर , घनत्व में अन्तर होते हैं। इन धाराओं का मानव जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। गर्म धारायें क्षेत्र को गर्म तो ठंडी धारायें शीतल कर देती है। गर्म धाराओं पर गुजरने वाली हवायें अपने साथ बहुत नमी ले जाती है जो ऊँचे स्थानों पर वर्षा का कारण बनती है। जिन स्थानों पर गर्म व ठंडी धारायें मिलती है वहाँ तापान्तर पैदा होता है जो हरीकेन व टाईफून जैसे तूफानों को जन्म देता है।
Promotional Banner