Home
Class 9
BIOLOGY
कोशिका को जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात...

कोशिका को जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई क्यों कहते हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रत्येक सजीव का शरीर एक या अनेक कोशिकाओं के मिलने से बनता है अत: कोशिका सजीव की संरचनात्मक इकाई है |
प्रत्येक कोशिका में कुछ मूलभूत कार्य करने की क्षमता होती है जो सभी जीवों का गुण है | प्रत्येक कोशिका में अनेक कोशिकांग पाए जाते हैं जो विशिष्ट कार्य करते हैं | जैसे-ऊर्जा का उत्पादन, प्रोटीन का निर्माण, अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन आदि | इन कोशिकांगो के कारण ही कोशिका जीवित रहती है | अत: कोशिका जीवन की क्रियात्मक इकाई भी है |
Promotional Banner