Home
Class 9
BIOLOGY
निम्नलिखित परासरण प्रयोग करे- छिले हुए...

निम्नलिखित परासरण प्रयोग करे-
छिले हुए आधे-आधे आलू के चार टुकड़े लो, इन चारों को खोखला करो जिससे कि आलू के कप बन जाएँ | इनमे एक कप को उबले आलू में बनाना है | आलू के प्रत्येक कप को जल वाले बर्तन में रखो अब-
(a) कप 'A' को खाली रखो |
(b) कप 'B' में एक चम्मच चीनी डालो
(c) कप 'C' में एक चम्मच नमक डालो तथा
(d) उबले आलू से बनाए गए कप 'D' में एक चम्मच चीनी डालो | आलू के इन चारों कपों को दो घंटे तक रखने के पश्चात उनका अवलोकन करो तथा निम्न प्रश्नो का उत्तर दो-
(i) 'B' तथा 'C' के खाली भाग में जल क्यों एकत्र हो गया ? इसका वर्णन करो |
(ii) 'A' आलू इस प्रयोग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ?
(iii) 'A' तथा 'D' आलू के खाली भाग में जल एकत्र क्यों नहीं हुआ ? इसका वर्णन करो |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) आलू के कप B एवं C में जल एकत्र हो गया है क्योंकि आलू सजीव कोशिकाओं से बना है जिनकी कोशिका झिल्ली अर्द्धपारगम्य होती है | कप B एवं C में क्रमश: चीनी एवं नमक भरा है परन्तु कप का बाहरी भाग जल के सम्पर्क में है अत: जल के अणुओं की सांद्रता बाहर अधिक है | परासरण क्रिया के कारण जल के अणु बाहर से आलू के कप में प्रवेश करते हैं और कप में पानी भर जाता है |
(ii) आलू का खाली कप A दर्शाता है कि यदि अर्ध पारगम्य झिल्ली के दोनों तरफ जल के अणुओं की सांद्रता समान जो तो जल के अणुओं की गति नहीं होती है |
(iii) आलू के कप A एवं D में जल एकत्र नहीं होता क्योंकि कप A खाली है जिसके अन्दर एवं बाहर जल की सांद्रता समान होने से जल के अणु गति नहीं करते हैं | कप D उबले हुए आलू का बना है | उबालने से कोशिकाएँ मृत हो जाती है एवं उनकी कोशिका झिल्ली अर्द्ध पारगम्यता का गुण खो देती है जिससे परासरण नहीं होने से जल के अणुओं की गति भी नहीं होती है |
Promotional Banner