Home
Class 9
BIOLOGY
अंतर्द्रव्यी जालिका (ER) के कार्य बताइये...

अंतर्द्रव्यी जालिका (ER) के कार्य बताइये |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. केन्द्रक झिल्ली से कोशिका झिल्ली के मध्य तक फैली पतली नलियों जैसी अंतर्द्रव्यी जालिका कोशिका का कंकाल बनाती है और उसके आकार को बनाए रखती है |
2. कोशिका में होने वाली विभिन्न क्रियाओ के लिए सतह प्रदान करती है |
3. कोशिका में विभिन्न पदार्थो का परिवहन करती है |
4. खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका (RER) पर राइबोसोम लगे होते हैं जो प्रोटीन संश्लेषण करते हैं |
5. चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका लिपिड का निर्माण करती है जो प्लाज्मा झिल्ली बनाता है |
6. यह कोशिका विभाजन के समय केन्द्रकीय झिल्ली के निर्माण में भाग लेती है |
Promotional Banner