Home
Class 9
BIOLOGY
एक बच्चा अपनी बीमारी के विषय में नहीं बत...

एक बच्चा अपनी बीमारी के विषय में नहीं बता पा रहा है। हम कैसे पता करेंगे कि-
(a) बच्चा बीमार हैं। (b) उसे कौन-सी बीमारी है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) यह पता लगाने के लिये कि बच्चा बीमार हैं, हम कई लक्षणों को देखते हैं। जैसे-
(a) बच्चा तेजी से रो रहा हो।
(b) बच्चा सही प्रकार से दूध नहीं पी रहा है।
(c) बच्चा सुस्त हो, चिड़चिडा हो, खेल नहीं रहा हो।
(d) बच्चे की बुखार हो, शरीर गर्म हो या शरीर पीला पड़ गया हो।
(e) बच्चा ठीक से सांस नहीं ले पा रहा हो या उसकी धड़कन कम या अधिक हो।
(f) बच्चे को पतले दस्त लगे हो या बार-बार उल्टी कर रहा हो।
उपरोक्त लक्षणों के आधार पर हम कह सकते हैं कि बच्चा बीमार है।
(2) बच्चे की बीमारी का पता रोग के लक्षणों से लगाते हैं। जैसे-
(a) यदि बच्चे को पतले दस्त एवं उल्टीयाँ हो रही हो तो डायरिया होगा।
(b) यदि शरीर गर्म हो तो बुखार होगा।
(c) यदि बुखार के साथ-साथ सॉस तेज चल रही हो तो निमोनिया होगा।
(d) यदि आँखे अन्दर धंस गई हो, पेशियों में ऐंठन, वजन कम एवं पानी जैसे पतले दस्त हो तो हैजा होगा।
(e) शरीर एवं नाखून पीले पड़ गए हो तो पीलिया होगा।
Promotional Banner