Home
Class 10
BIOLOGY
पशुपालन किसे कहते हैं ? पशुपालन का महत्व...

पशुपालन किसे कहते हैं ? पशुपालन का महत्व लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कृषि विज्ञान की वह शाखा जिसमें पालतू पशुओं के भोजन, आवास, स्वास्थ्य एवं प्रजनन आदि का अध्ययन किया जाता है इसे पशुपालन कहते हैं।
पशुपालन का भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान हैं। इसमें भी दुग्ध उत्पादन का योगदान सबसे ज्यादा है। दुग्ध उत्पादन डेयरी उद्योग का एक प्रमुख व लाभकारी व्यवसाय है। अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए अच्छी नस्ल की भैंसो (जैसे मुर्रा, जाफराबादी आदि), गायों (जैसे गिर, साहीवाल आदि), बकरियों (जैसे जमनापरी व सिरोही आदि) का पालन वैज्ञानिक विधि से करना चाहिए। इससे लोगों का आर्थिक विकास और अधिक होता है।
Promotional Banner