Home
Class 10
BIOLOGY
संकटग्रस्त जातियों से आप क्या समझते हैं?...

संकटग्रस्त जातियों से आप क्या समझते हैं? वन्य जीव संरक्षण के लिए स्थापित किये गये कोई दो सुरक्षित क्षेत्र बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संकटग्रस्त जातियाँ-वे जातियाँ हैं, जिनके संरक्षण के उपाय नहीं किये गये तो वे निकट भविष्य में समाप्त हो जायेंगी। जैसे-गैण्डा,गोडावन आदि।
वन्य जीव संरक्षण के लिए स्थापित सुरक्षित क्षेत्र
(1) राष्ट्रीय उद्यान-वे प्राकृतिक क्षेत्र जहाँ पर पर्यावरण के साथ-साथ वन्य जीवों एवं प्राकृतिक अवशेषों का संरक्षण किया जाता है, राष्ट्रीय उद्यान कहलाते हैं । जैसे-रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाईमाधोपुर (राजस्थान)।
(2) अभयारण्य-वे संरक्षित क्षेत्र, जिनमें वन्य जीवों के शिकार एवं आखेट पर पूर्ण प्रतिबन्ध होता है तथा कुछ प्रमुख वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान किया जाता है, अभयारण्य कहलाते हैं। जैसे-सरिस्का, अलवर (राजस्थान) जिसके प्रमुख वन्य जीव हिरण, गोडावन है।
Promotional Banner