Home
Class 10
BIOLOGY
(अ) लाख के कीट का वैज्ञानिक नाम लिखिए। ...

(अ) लाख के कीट का वैज्ञानिक नाम लिखिए।
(ब) इस कीट की कौनसी प्रावस्था लाख का उत्पादन करती है?
(स) लाख उत्पादन के लिए प्रचलित दो विधियाँ बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) लाख कीट का वैज्ञानिक नाम लैसीफर लैका है।
(ब) लाख कीट निम्फ अवस्था में लाख का उत्पादन करते हैं।
(स) लाख उत्पादन की दो विधियाँ हैं
(1) परम्परागत विधि-यह विधि प्राचीन तथा अवैज्ञानिक है जिसका उपयोग आदिवासियों द्वारा किया जाता है। इसमें लाख के पौधे को काटकर लाख एकत्रित की जाती है। जिससे आगामी फसल को भारी नुकसान होता है।
(2) आधुनिक विधि-इस विधि में लाख एक साथ न निकालकर बारी बारी से प्राप्त की जाती है। इसमें आगामी फसल को नुकसान नहीं होता है।
Promotional Banner