Home
Class 10
PHYSICS
नामांकित आरेख खींचकर किसी विद्युत जनित्र...

नामांकित आरेख खींचकर किसी विद्युत जनित्र का मूल सिद्धांत तथा कार्य विधि स्पष्ट कीजिए। इसमें ब्रुशों का क्या कार्य है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यह एक ऐसी युक्ति है जिसके द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिणत किया जाता है। यह विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है। बनावट (Construction) : साधारण डायनेमो में एक शक्तिशाली नाल चुम्बक होता है जिसे क्षेत्र- चुम्बक कहते हैं। क्षेत्र-चुम्बक के ध्रुवों के बीच क्षैतिज अक्ष पर घूर्णन करने वाली एक कुंडली होती है जिसे आर्मेचर कहते हैं। आर्मेचर में कुण्डली के अनेक फेरे होते हैं जो नर्म लोहे की पहियों पर लिपटे रहते हैं। इसे आर्मेचर का क्रोड कहते हैं। आर्मेचर के तार का छोर पीतल के वलयों से ढके रहते हैं तथा इन वलयों से कार्बन की पत्तियाँ हल्का स्पर्श करती है। इन पत्तियों को ब्रश कहा जाता है। परिपथ को इन्हीं ब्रश में लगे पेंचों से जोड़ दिया जाता है।
क्रिया (Working) : जब आर्मेचर को घुमाया जाता है तो कुण्डली के भीतर के चुम्बकीय क्षेत्र (फ्लक्स) में प्रत्येक क्षण परिवर्तन होते हैं। जब कुण्डली का AB भाग ऊपर जाता है CD भाग नीचे आता है तो फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त नियमानुसार धारा A से B और C से D की ओर जाएगी। पुनः दूसरे अर्द्ध चक्र में जब DC ऊपर में तथा AB नीचे में है तो प्रेरित विद्युत वाहक DCBA में होगा जो पहले की दिशा के विपरीत है। इससे पता चलता है कि प्रत्येक घूर्णन के आधे चक्र में धारा की दिशा बदल जाती है। अर्थात् एक अर्द्ध चक्र में शून्य से महत्तम तक पहुंचती है और दूसरी बार महत्तम से घटकर शून्य हो जाती है। घूर्णन क्रम में कुंडली जब चुम्बकीय बल-क्षेत्र के लम्बवत् रहती है तब उसकी AB भुजा की गति की दिशा चुम्बकीय बल क्षेत्र की दिशा के समांतर होती है और इस स्थिति में कुण्डली में धारा शून्य रहती है लेकिन लम्बवत् स्थिति में महत्तम धारा प्रेरित होती है। इस प्रकार एक घूर्णन में एक दिशा में धारा शून्य से महत्तम तथा महत्तम से शून्य पुनः विपरीत दिशा में शून्य से महत्तम तथा महत्तम से शून्य मान को प्राप्त करती है। धारा के परिवर्ती मान होने के कारण इस धारा को प्रत्यावर्ती धारा कहते हैं तथा इस प्रकार के डायनेमो प्रत्यावर्ती धारा डायनेमो ए०सी० डायनेमो कहलाता है। ब्रुश के कार्य (Function of Brushes) : चित्र में दर्शाये गए B तथा B कार्बन बुश होते हैं जो स्थिर (fixed) होते हैं जबकि विभक्त वलय (slip ring) आर्मेचर के अनुरेख घूर्णन करती है। प्रेरित विद्युत धारा इन्हीं बुशों की सहायता से आर्मेचर से भेजी जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विघुत धारा के चुंबकीय प्रभाव

    ALOK BHARTI PUBLICATION|Exercise सही विकल्प चुनिए (Choose the correct option)|4 Videos
  • मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार

    ALOK BHARTI PUBLICATION|Exercise NCERT .TEXT BOOK QUESTIONS AND EXERCISE WITH ANSWERS ( NCERT EXERCISE QUESTIONS)|13 Videos
  • विज्ञान प्रश्न पत्र

    ALOK BHARTI PUBLICATION|Exercise झारखण्ड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा Science ,2009 (A)|28 Videos
ALOK BHARTI PUBLICATION-विघुत धारा के चुंबकीय प्रभाव -N.C.E.R.T. EXERCISE QUESTIONS
  1. निम्नलिखित में से कौन किसी लंबे विद्युत धारावाही तार के निकट चुंबकीय क...

    Text Solution

    |

  2. विद्युत चुंबकीय प्रेरणा की परिघटना

    Text Solution

    |

  3. विद्युतधारा उत्पन्न करने की युक्ति को कहते हैं

    Text Solution

    |

  4. किसी a.c. जनित्र तथा d.c. जनित्र में एक मूलभूत अंतर यह है कि

    Text Solution

    |

  5. लघुपथन के समय परिपथ में विद्युतधारा का मान

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित प्राकथनों में कौन-सा सही है तथा कौन-सा गलत है इसे प्राकथन क...

    Text Solution

    |

  7. चुंबकीय क्षेत्र के तीन स्रोतों की सूची बनाइए।

    Text Solution

    |

  8. परिनालिका चुंबक की भांति कैसे व्यवहार करती है? क्या आप किसी छड़ चुंबक ...

    Text Solution

    |

  9. किसी चुंबकीय क्षेत्र में स्थित विद्युत धारावाही चालक पर आरोपित बल कब अ...

    Text Solution

    |

  10. मान लीजिए आप किसी चैंबर में अपनी पीठ को किसी दीवार से लगाकर बैठे हैं। ...

    Text Solution

    |

  11. विद्युत मोटर का नामांकित आरेख खींचिए। इसका सिद्धांत तथा कार्यविधि स्पष...

    Text Solution

    |

  12. कुछ ऐसी युक्तियों के नाम लिखिए जिनमें विद्युत मोटर उपयोग किए जाते हैं ...

    Text Solution

    |

  13. कोई विद्युत रोधी ताँबे की तार की कुंडली किसी गैल्वनोमीटर से संयोजित है...

    Text Solution

    |

  14. दो वृत्ताकार कुंडली A तथा B एक-दूसरे के निकट स्थित हैं। यदि कुंडली A म...

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित की दिशा को निर्धारित करने वाला नियम लिखिए : (i) किसी विद्...

    Text Solution

    |

  16. नामांकित आरेख खींचकर किसी विद्युत जनित्र का मूल सिद्धांत तथा कार्य विध...

    Text Solution

    |

  17. किसी विद्युत परिपथ में लघुपथन कब होता है?

    Text Solution

    |

  18. भू-संपर्क तार का क्या कार्य है? धातु के आवरण वाले विद्युत साधित्रों को...

    Text Solution

    |