Home
Class 12
BIOLOGY
मासिक चक्र क्या है। इसके विभिन्न अवस्थाओ...

मासिक चक्र क्या है। इसके विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन हार्मोनल नियमीकरण के साथ दें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मासिक चक्र: यह मानव मादाओं के प्रजनन जीवन काल में औसतन 28 दिन बाद होने वाले कार्यकीय परिवर्तन है जो रजोदर्शन से रजोनिवृत्ति तक होते हैं । स्त्रियों में यह 12-13 वर्ष की आयु (यौवनारम्भ) से 40-45 वर्ष (रजोनिवृत्ति, Menopause) तक चलता है यौवनाराम्भ के बीच मादा जननतंत्र में एक नियमित मासिक घटनाचक्र चलता रहता है जिसे रजोचक्र या मासिक चक्र कहते हैं।
(i) प्रत्येक रजोचक्र में हर 28 दिन में एक अण्डा परिपक्व होकर निकलता है।
(ii) रजोचक्र का आरंभ रज-प्रवाह से होता है जिसके दौरान गर्भाशय का कोशिकीय अस्तर उतरकर बाहर निकलता है और इसके साथ-साथ रक्त प्रवाह होता है । यह प्रक्रिया 3-4 दिन तक चलता है।
(iii) रजोचक्र के आरंभ होने के पाँचवें से लेकर तेरहवें दिन तक ग्राफियन फॉलिकल की वृद्धि होती है और उसका परिपक्वन होता है। इस फोलिकल में एक अण्डाणु होता है जिसे घेरती हुई कोशिकाओं की एक सहमति होती है।
(iv) ग्राफियन फौलिकल से एक हार्मोन ईस्ट्रोजन निकलता है जो गर्भाशय को अण्डाणु को प्राप्त करने की तैयारी के लिए उत्तेजित करता है ।
(v) गर्भाशय का अस्तर बनाने वाली कोशिकाएँ तेजी से वृद्धि करती है और रक्त वाहिकाओं का एक घर जाल बन जाता है।
(vi) अण्डाशय से अण्डे का निकलना अण्डोत्सर्ग कहलाता है । अण्डोत्सर्ग रजोचक्र के आरंभ होने के 12-14 दिन बाद होता है । फौलिकल फूटकर अण्डा आ जाता है ।
(vii) फूट चुके फॉलिकल की कोशिकाएँ कार्पस लुटियम का रूप ले लेती हैं जिससे प्रोजेस्ट्रोन का स्राव होता है ।
(viii) अण्डा फैलोपियन कलिका नलिका में से होते हुए तेरहवें तथा चौदहवें दिन गर्भाशय में पहुँचता है जहाँ वह सोलहवें दिन तक यानि 48-73 घंटे तक) कायम रहता है |
(ix) यदि इस दौरान अण्डे को किसी शुक्राणु के मिलन तक संयोग नहीं होता तो उसका उपक्षय होने लगता है 28वें दिन के अंत में अण्डा और उसके साथ-साथ गर्भाशय अस्तर भी बाहर निकल जाते हैं।
(x) यह समय होता है गर्भाशय के मोटे स्तर के धीमे विघटन का आरंभ होना ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव विज्ञान -2009

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड -II (गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (लघु उत्तरीय प्रश्न )|11 Videos
  • जीव विज्ञान - 2020

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड - ब : गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • जीव विज्ञान -2018

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड-II (गैर वस्तुनिष्ट प्रश्न ) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos