Home
Class 12
BIOLOGY
किसी पारिस्थितिक तंत्र के सभी अवयवों का ...

किसी पारिस्थितिक तंत्र के सभी अवयवों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारिस्थितिक तंत्र के अवयव : पारिस्थितिक तंत्र की रचना दो अवयव के मिलने से हुई है।
(1) जीवीय घटक (Biotic Components)
(2) अजीवीय घटक (Abiotic components)
(1) जीवीय घटक (Biotic components) : जीवीय घटक के निम्न हैं-
(i) उत्पादक (Producers) : हरे पौधे, खेतों की फसलें, उसमें विभिन्न प्रकार के घास, पेड़-पौधे, जंगल, पानी में उत्पन्न शैवाल और अन्य जलीय पौधे आदि उत्पादक के रूप में कार्य करते हैं। क्योंकि ये प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश विकिरण द्वारा ऊर्जा ग्रहण कर हवा से `CO_(2)` लेकर और नीचे से पानी अवशोषित कर क्लोरोप्लास्ट के अन्दर प्रकाश संश्लेषण के द्वारा भोजन प्राप्त करते हैं । इसलिए ये स्वपोषी घटक कहलाते हैं ।
(ii) उपभोक्ता (Consumers) : उत्पादक द्वारा उत्पादित अर्थात् हरे पौधे द्वारा प्रकाश संश्लेषण के द्वारा उत्पन्न जटिल कार्बनिक पदार्थ का उपयोग अपने भोजन के रूप में करते हैं, इस दृष्टि से ऐसे जीव को पर-पोषी कहा जाता है ।
उपभोक्ता (consumers) तीन तरह के होते हैं-
(a) प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता : जो हरे पौधे का भोजन करते हैं जैसे-गाय, भैंस आदि ।
(b) द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता : जो शाकाहारी जीवों को खाता है जैसे-मेढ़क, शेर आदि ।
(c) तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता : इसमें आने वाले जीव को कोई दूसरा मांसाहारी जीव न मार सकता है, न खा सकता है । यह ऊपर से प्रथम अथवा द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता को खाता है । जैसे-शेर, कुत्ता आदि ।
(iii) अपघटन कर्ता (Decomposer) : जो उत्पादक तथा उपभोक्त का उपघटन करके वायुमंडल तथा भूमि में पदार्थों को निर्मुक्त करता है । जैसे-जीवाणु, कवक आदि ।
(2) अजीवीय घटक (Abiotic component) : पारितंत्र के अजैवीय घटक वे हैं जिनसे जीवीय घटकों को आवास, भोजन और जीवन की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति होती है । ये विभिन्न रूपों में कार्य करते हुए सम्पूर्ण परितंत्र को व्यवस्थित रखते हैं । परितंत्र के सभी अजीवीय घटकों को हम तीन समूह में बाँटते हैं-(i) भौतिक और वातावरणीय कारक (b) पोषक कारक (c) जलवायु सम्बन्धी कारक ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव विज्ञान - 2010

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड - II गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न|19 Videos
  • जीव विज्ञान (2015 )

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड -II (गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न )दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • जीव विज्ञान - 2020

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise खण्ड - ब : गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER-जीव विज्ञान - 2010-खण्ड - II गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  1. What is corpus luteum?

    Text Solution

    |

  2. AIDS के दो लक्षण बताइए।

    Text Solution

    |

  3. क्रॉसिंग ओवर से जुड़े चार चरणों को लिखें ।

    Text Solution

    |

  4. ट्रांसक्रीपशन और ट्रांसलेशन में अन्तर बताइए ।

    Text Solution

    |

  5. भोपाल गैस त्रासदी के बारे में आप क्या जानते हैं?

    Text Solution

    |

  6. कार्बनिक खेती से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  7. मनुष्यों में XXY व्यक्ति के बनने की प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण दें ।

    Text Solution

    |

  8. एमनियोसिन्टेसिस क्या है ?

    Text Solution

    |

  9. पैथोजेन' शब्द से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  10. कुछ एंटीबायोटिक के नाम लिखें जो बैक्टीरिया से प्राप्त होते हैं।

    Text Solution

    |

  11. निकोटिन के क्या प्रभाव हैं?

    Text Solution

    |

  12. किसी पारिस्थितिक तंत्र के सभी अवयवों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  13. किसी पारिस्थितिक तंत्र में कार्बन चक्र का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  14. जेनेटिक इन्जीनियरिंग क्या है ? यह मनुष्य कल्याण के लिए कैसे उपयोगी हो ...

    Text Solution

    |

  15. नवडार्विनवाद पर एक निबन्ध लिखिए ।

    Text Solution

    |

  16. स्वस्थ्य प्रजनन क्रिया पर एक संक्षिप्त लेख लिखें ।

    Text Solution

    |

  17. मेंडल द्वारा बताये गए डाइहाइब्रिड क्रॉस की विवेचना करें।

    Text Solution

    |

  18. DNA फिंगरप्रिंटिंग के सिद्धान्त और तकनीक की विवेचना करें ।

    Text Solution

    |

  19. दो उदाहरणों से सिद्ध कीजिए कि DNA एक जेनेटिक पदार्थ है।

    Text Solution

    |