Home
Class 10
PHYSICS
मिश्रधातु किस कहते हैं? इसके दो उदाहरण द...

मिश्रधातु किस कहते हैं? इसके दो उदाहरण दें| मिश्रधातु के तीन उपयोगों का वर्णन करें|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धातु के विभिन्न गुणधर्मों जैसे आघातवर्ध्यता, तन्यता, मजबूती, कठोरता, संक्षारण - प्रतिरोध, दिखावट, इत्यादि को उसके साथ अन्य धातुएँ मिश्रित करके सुधारा जा सकता है| दो या अधिक धातुओं का यह मिश्रण, मिश्रधातु कलाता है |
मिश्रधातु के दो उदाहरण -
(i) ऐलुमिनियम धातु हलकी होती है परंतु मजबूत नहीं, लेकिन कॉपर, मैग्नीशियम और मैंगनीज के साथ ऐलुमिनियम की मिश्रधातु (डयूरालुमिन नामक) हलकी होने के साथ - साथ मजबूत होती है| क्योंकि डयूरालुमिन हलकी और मजबूत भी होती है, इसे वायुयान के ढाँचे एवं भाग, अंतरिक्ष उपग्रह तथा रसोई के बर्तन जैसे प्रेशर कुकर, इत्यादि बनाने के लिए उपयोग किया जाता है|
(ii) आयरन (लोहा) सर्वाधिक व्यापक रूप से प्रयोग की जाने वाली धातु है, परंतु यह शुद्ध रूप में कभी भी नहीं प्रयोग की जाती है| कारण यह है कि शुद्ध आयरन (लोहा) बहुत ही मुलायम होता है और गर्म होने पर आसानी से खिंच जाता है| परंतु जब कार्बन की थोड़ी मात्रा (लगभग 0.1 प्रतिशत से 1.6 प्रतिशत तक परिवर्ती) आयरन के साथ मिश्रित कर दी जाती है, हमें इस्पात नामक मिश्रधातु प्राप्त होती है| इस्पात नामक, आयरन की यह मिश्रधातु कठोर और मजबूत होती है|
मिश्रधातु के उपयोग-
(i) बरतन, नलियाँ एवं कारतूस बनाने में|
(ii) मूर्तियाँ, सिक्के, जहाज, मशीन आदि के निर्माण में|
(iii) वायुयान के ढाँचे, रसोईघर के सामान, स्वाचालित वाहनों के पार्टी के निर्माण में |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विज्ञान प्रश्न पत्र 2020 A

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise (प्रथम पाली)(खण्ड - ब) (गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न)(लघु उत्तरीय प्रश्न)(जीव विज्ञान)|4 Videos
  • विज्ञान प्रश्न पत्र 2020 A

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise (प्रथम पाली)(खण्ड - ब) (गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न)(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)(जीव विज्ञान)|1 Videos
  • विज्ञान प्रश्न पत्र 2020 A

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise (प्रथम पाली)(खण्ड - ब) (गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न)(लघु उत्तरीय प्रश्न)(रसायन शास्त्र)|5 Videos
  • विज्ञान प्रश्न पत्र (2012 A)

    BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER|Exercise GROUP -B|14 Videos
BIHAR BOARD- PREVIOUS YEAR PAPER-विज्ञान प्रश्न पत्र 2020 A-(प्रथम पाली)(खण्ड - ब) (गैर - वस्तुनिष्ठ प्रश्न)(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)(रसायन शास्त्र)
  1. बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है ? इसके बनाने की विधि, गुण एवं उपयो...

    Text Solution

    |

  2. मिश्रधातु किस कहते हैं? इसके दो उदाहरण दें| मिश्रधातु के तीन उपयोगों क...

    Text Solution

    |