साबुनीकरण क्या है ? यह एस्टीकरण से किस प्रकार भिन्न है ?
लिखित उत्तर
Verified by Experts
साबुन उच्च अणुभार वाले कार्बनिक वसीय अम्लों के सोडियम या पोटैशियम लवण है| साबुनीकरण की क्रिया में वनस्पति तेल या वसा एवं कॉस्टिक सोडा या कॉस्टिक पोटाश के जलीय घोल को गर्म करके रासायनिक प्रतिक्रिया द्वारा साबुने का निर्माण होता है एवं ग्लिसरॉल मुक्त होता है| एस्टीकरण में अम्ल तथा अल्कोहल से अभिक्रिया द्वारा एस्टर तथा जल बनते हैं| उदाहरणस्वरूप ऐसीटिक एवं एथिल अल्कोहल की अभिक्रिया से एस्टर एथिल एसीटेड का बनना ऐस्टीकरण है|