Home
Class 11
CHEMISTRY
क्षार धातुओं के सामान्य भौतिक तथा रासायन...

क्षार धातुओं के सामान्य भौतिक तथा रासायनिक गुण क्या हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आवर्त सारणी के समूह 1 के तत्व क्षार धातु कहलाते हैं। इनके सामान्य भौतिक गुण निम्नलिखित हैं -
(i) भौतिक अवस्था-सभी क्षार धातु (Li, Na, K, Rb, Cs तथा Fr) ठोस होते हैं।
(ii)इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-इनका बाह्यतम सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns होता है।
(iii) ऑक्सीकरण अवस्था-क्षार धातुएँ +1 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाती हैं क्योंकि ये एक इलेक्ट्रॉन त्यागकर स्थायी उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त करती है।
(iv) घनत्व-इनक्रा घनत्व अन्य धातुओं से कम होता है तथा Li से Cs तक घनत्व बढ़ता है । अपवाद-K का घनत्व, Na के घनत्व से कम होता है।
(v) क्वथनांक तथा गलनांक-दुर्बल धात्विक बंध के कारण इनके क्वथनांक तथा गलनांक कम होते हैं।
(vi) आयनन एन्थैल्पी-इन तत्वों की आयनन एन्थैल्पी का मान कम होता है, अत: ये आसानी से इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाती है। `MrarrM^++e^-`
(vii)परमाणु तथा आयनिक त्रिज्या-समूह में बढ़ती है।
(viii) जलयोजन एन्थैल्पी- आयनों का आकार बढ़ने पर जलयोजन एन्थैल्पी घटती है तथा इसका क्रम निम्न प्रकार होता है `Li^+ > Na^+ > K^+> Rb^+> Cs^+`
(ix) धनायन बनाने की क्षमता-परमाण्विक त्रिज्या अधिक होने के कारण ये आसानी से धनायन बनाती हैं।
(x) ज्वाला के रंग-इनमें संयोजी इलेक्ट्रॉन ढीले बंधे होने के कारण ये ज्वाला को विशिष्ट रंग प्रदान करते हैं। Li लाल, Na सुनहरी पीला, K बैंगनी, Rb लाल-बैंगनी तथा Cs नीला रंग देता है।
(xi) स्त्रोत-इनके प्रमुख स्त्रोत पादप होते हैं।
(xii)प्रकाश विद्युत प्रभाव-Cs तथा K का उपयोग फोटो इलेक्ट्रिक सेल में किया जाता हैं।
(xiii) रेडियोधर्मिता- 8Fr रेडियोधर्मी होता है।
• रासायनिक गुण-क्षार धातुएँ अत्यधिक क्रियाशील तत्व हैं ।इनकी प्रमुख रासायनिक अभिक्रियाएं निम्नलिखित हैं-
(i) वायु से क्रिया-लीथियम-ऑक्साइड, Na- परॉक्साइड एवं K, Rb तथा Cs सुपर आक्साइड बनाते हैं।
`4Li+O_2rarr2Li_2O` (ऑक्साइड)
`2Na + O_2 rarr Na_2O_2` (परॉक्साइड)
`K+O_2rarrKO_2` (सुपर ऑक्साइड)
(ii) हाइड्रोजन से क्रिया-उच्च ताप पर हाइड्रोजन से क्रिया द्वारा हाइड्राइड बनते हैं।
`2M + H_2 rarr 2M-H` (हाइड्राइड)
ये हाइड्राइड प्रबल अपचायक होते हैं।
(iii) नाइट्रोजन से क्रिया-लीथियम नाइट्रोजन से सीधी क्रिया करता है तथा नाइट्राइड बनाता है। समूह के अन्य सदस्य नाइट्रोजन से क्रिया नहीं करते हैं।
`6Li + N_2 + 2Li_3N`
(iv) जल से क्रिया-क्षार धातुओं की जल से क्रिया अत्यन्त तीव्र वेग से होती है तथा हाइड्रॉक्साइड बनते हैं तथा इस क्रिया में हाइड्रोजन मुक्त होती है।
`2M+2H_2Orarr2M-OH+H_2uarr`
(v) हैलोजनों से क्रिया-इनकी हैलोजनों से क्रिया द्वारा हैलाइड बनते है।
`2M+X_2rarr2M-X` (हैलाइड)
(vi) अमोनिया से क्रिया-क्षार धातु द्रव `NH_3`, में विलय हो जाता हैं। यह विलयन नीला होता है तथा विद्युत का सुचालक होता है। इस विलयन में स्वतन्त्र (अमोनियाकृत) इलेक्ट्रॉन उपस्थित होते हैं।
`M+(x+y)NH_3rarr[M(NH_3)_x]^++[e^(-)(NH_3)_y]^-`
सारांश में यह कहा जा सकता है कि समूह 1 के तत्व अत्यधिक क्रियाशील होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • S- ब्लॉक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न|15 Videos
  • S- ब्लॉक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|30 Videos
  • S- ब्लॉक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise Test Your Knowledge|85 Videos
  • P- ब्लॅाक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|35 Videos
  • अपचयोपचय अभिक्रियाएं

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|43 Videos
SCIENCE PUBLICATION-S- ब्लॉक के तत्व -NCERTपाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर
  1. क्षार धातुओं के सामान्य भौतिक तथा रासायनिक गुण क्या हैं?

    Text Solution

    |

  2. क्षारीय मृदा धातुओं के सामान्य अभिलक्षण एवं गुणों में आवर्तिता की विवे...

    Text Solution

    |

  3. क्षार धातुएँ प्रकृति में क्यों नहीं पाई जाती हैं ?

    Text Solution

    |

  4. Na2O2 में सोडियम की ऑक्सीकरण अवस्था ज्ञात कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. पोटैशियम की तुलना में सोडियम कम अभिक्रियाशील क्यों है ? बताइए।

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित के सन्दर्भ में क्षार धातुओं एवं क्षारीय मृदा धातुओं की तुलन...

    Text Solution

    |

  7. लीथियम किस प्रकार मैग्नीशियम से रासायनिक गुणों में समानताएँ दर्शाता है...

    Text Solution

    |

  8. क्षार धातुएँ तथा क्षारीय मृदा धातुएँ रासायनिक अपचयन विधि से क्यों नहीं...

    Text Solution

    |

  9. प्रकाश विद्युत सैल में Li के स्थान पर K व Cs क्यों प्रयुक्त करते है।

    Text Solution

    |

  10. जब एक क्षार धातु को द्रव अमोनिया में घोला जाता है, तब विलयन विभिन्न रं...

    Text Solution

    |

  11. ज्वाला को बेरिलियम एवं मैग्नीशियम कोई रंग नहीं प्रदान करते हैं, जबकि अ...

    Text Solution

    |

  12. साल्वे प्रक्रम में होने वाली विभिन्न अभिक्रियाओं की विवेचना कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. पोटैशियम कार्बोनेट साल्वे विधि द्वारा नहीं बनाया जा सकता है। क्यों ?

    Text Solution

    |

  14. Li2CO3 कम ताप पर एवं Na2CO3 उच्च ताप पर क्यों विघटित होता है?

    Text Solution

    |

  15. क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा । धातुओं के स...

    Text Solution

    |

  16. सोडियम क्लोराइड से प्रारम्भ करके निम्नलिखित को आप किस प्रकार बनाएँगे? ...

    Text Solution

    |

  17. क्या होता है, जब- (i) मैग्नीशियम को हवा में जलाया जाता है। (ii...

    Text Solution

    |

  18. निम्नलिखित में से प्रत्येक के दो-दो उपयोग बताइए। (i) कास्टिक सोडा...

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित की संरचना बताइए-(i) BeCl, (वाष्प), (ii) BeCl, (टोस)।

    Text Solution

    |

  20. सोडियम एवं पोटैशियम के हाइड्रॉक्साइड एवं कार्बोनेट जल में विलेय हैं, ज...

    Text Solution

    |