Home
Class 11
CHEMISTRY
क्षारीय मृदा धातुओं के सामान्य अभिलक्षण ...

क्षारीय मृदा धातुओं के सामान्य अभिलक्षण एवं गुणों में आवर्तिता की विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समूह 2 के तत्वों को क्षारीय मृदा.धातुएँ कहते हैं । इस समूह में Be, Mg, Ca, Sr, Ba तथा Ra आते हैं । इनके सामान्य अभिलक्षण एवं गुण निम्नलिखित हैं
भौतिक गुणधर्म
(i) प्राप्ति-मृदा की भीतरी परत तथा खनिज लवण युक्त चट्टानें इनके प्रमुख स्त्रोत हैं।
(ii) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास-इनका बाह्यतम सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास `ns^2` होता है।
(iii) ऑक्सीकरण अवस्था-क्षारीय मृदा धातुएँ +2 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाती हैं इनके बाह्यतम कोश में दो इलेक्ट्रॉन पाये जाते हैं।
(iv) क्वथनांक तथा गलनांक-ये समूह 1 के तत्वों की तुलना में उच्च क्वथनांक तथा गलनांक रखते हैं।
(v) घनत्व-इनका घनत्व सामान्यत: Be से Ra तक बढ़ता है परन्तु Mg तथा Ca हल्के तत्व हैं।
Be > Mg>Ca>Sr> Ba> Ra
(vi) रेडियोधर्मिता-वर्ग का अंतिम तत्व रेडियम (ggRa), रेडियोधर्मी होता है।
(vii) ज्वाला के रंग-Be तथा Mg ज्वाला को रंग प्रदान नहीं करते हैं लेकिन शेष सदस्य (Ca, Sr, Ba) ज्वाला को विशिष्ट रंग प्रदान करते हैं । Ca ईंट जैसा लाल, Ba सेब जैसा हरा तथा Sr रक्त जैसा लाल रंग देती है।
(viii) आयनन एन्थैल्पी-इनकी आयनन एन्थैल्पी समूह 1 के तत्वों की तुलना में उच्च होती है क्योंकि इनका नाभिकीय आवेश अधिक होता है। लेकिन इनकी द्वितीय आयनन एन्थैल्पी क्षार धातुओं की अपेक्षा कम होती है।
(ix) परमाण्विक त्रिज्या-समूह में परमाणु त्रिज्या बढ़ती है परन्तु समूह 1 के तत्वों की तुलना में यह कम होती है।
(x) आयनिक त्रिज्या-समूह में परमाणु त्रिज्या बढ़ती है परन्त यह समूह 1 के तत्वों की तुलना में कम होती है।
(xi) धात्विक बंध-क्षारीय मृदा धातुओं में धात्विक बन्ध दुर्बल होता है, अतः इन्हें तोड़ा तथा मरोड़ा जा सकता है।
रासायनिक गुण-समूह 1 के तत्वों के समान रासायनिक गुण दिखाते हैं, परन्तु ये उनसे कम क्रियाशील होते हैं।
(i) वायु से क्रिया-ये वायु से क्रिया करके ऑक्साइड बनाते हैं, जैसे `2Ca+O_2overset(Delta)rarr2CaO`
(ii) जल से क्रिया-ये जल से मन्द गति से क्रिया करते हैं तथा हाइड्रॉक्साइड बनाते हैं।
जैसे `Ca + 2H_2O rarrCa(OH)_2 + H_2`
लेकिन समूह में इनकी क्रियाशीलता कम होती है।
(iii) नाइट्रोजन से क्रिया-ये तत्व नाइट्रोजन से क्रिया करके नाइट्राइड बनाते हैं।
`3Be+N_2rarrBe_3N_2`
`3Ca+N_2rarrCa_3N_2`
(iv) हाइड्रोजन से क्रिया-समूह 2 के तत्व हाइड्रोजन से क्रिया करके MH, प्रकार के हाइड्राइड्स बनाते हैं लेकिन BeH, अप्रत्यक्ष विधि से बनाया जाता है।
`2BeCl_2+LiAlH_4rarr2BeH_2+AlCl_3+LiCl`
(v) हैलोजनों से क्रिया-यह क्रिया उच्च ताप पर होती है तथा हैलाइड बनते हैं।
`M+X_2rarrMX_2`
(vi) अम्लों से क्रिया-क्षारीय मृदा धातु, अम्लों से क्रिया करके `H_2`, गैस देते हैं।
`M + 2HCl rarr MCl_2 + H_2`
(vii) अपचायक गुण-क्षार धातुओं में कम होता है परन्तु ये प्रबल अपचायक होती हैं।
(viii) दव `NH_3`, में विलेयता-गहरा नीले रंग का विलयन प्राप्त होता है। `M + (x + y) (NH_3)_((l))rarr [M(NH_3)_x]^(2+)+2e(NH_3)_y^-`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • S- ब्लॉक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न|15 Videos
  • S- ब्लॉक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|30 Videos
  • S- ब्लॉक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise Test Your Knowledge|85 Videos
  • P- ब्लॅाक के तत्व

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|35 Videos
  • अपचयोपचय अभिक्रियाएं

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर|43 Videos
SCIENCE PUBLICATION-S- ब्लॉक के तत्व -NCERTपाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर
  1. क्षार धातुओं के सामान्य भौतिक तथा रासायनिक गुण क्या हैं?

    Text Solution

    |

  2. क्षारीय मृदा धातुओं के सामान्य अभिलक्षण एवं गुणों में आवर्तिता की विवे...

    Text Solution

    |

  3. क्षार धातुएँ प्रकृति में क्यों नहीं पाई जाती हैं ?

    Text Solution

    |

  4. Na2O2 में सोडियम की ऑक्सीकरण अवस्था ज्ञात कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. पोटैशियम की तुलना में सोडियम कम अभिक्रियाशील क्यों है ? बताइए।

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित के सन्दर्भ में क्षार धातुओं एवं क्षारीय मृदा धातुओं की तुलन...

    Text Solution

    |

  7. लीथियम किस प्रकार मैग्नीशियम से रासायनिक गुणों में समानताएँ दर्शाता है...

    Text Solution

    |

  8. क्षार धातुएँ तथा क्षारीय मृदा धातुएँ रासायनिक अपचयन विधि से क्यों नहीं...

    Text Solution

    |

  9. प्रकाश विद्युत सैल में Li के स्थान पर K व Cs क्यों प्रयुक्त करते है।

    Text Solution

    |

  10. जब एक क्षार धातु को द्रव अमोनिया में घोला जाता है, तब विलयन विभिन्न रं...

    Text Solution

    |

  11. ज्वाला को बेरिलियम एवं मैग्नीशियम कोई रंग नहीं प्रदान करते हैं, जबकि अ...

    Text Solution

    |

  12. साल्वे प्रक्रम में होने वाली विभिन्न अभिक्रियाओं की विवेचना कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. पोटैशियम कार्बोनेट साल्वे विधि द्वारा नहीं बनाया जा सकता है। क्यों ?

    Text Solution

    |

  14. Li2CO3 कम ताप पर एवं Na2CO3 उच्च ताप पर क्यों विघटित होता है?

    Text Solution

    |

  15. क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा । धातुओं के स...

    Text Solution

    |

  16. सोडियम क्लोराइड से प्रारम्भ करके निम्नलिखित को आप किस प्रकार बनाएँगे? ...

    Text Solution

    |

  17. क्या होता है, जब- (i) मैग्नीशियम को हवा में जलाया जाता है। (ii...

    Text Solution

    |

  18. निम्नलिखित में से प्रत्येक के दो-दो उपयोग बताइए। (i) कास्टिक सोडा...

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित की संरचना बताइए-(i) BeCl, (वाष्प), (ii) BeCl, (टोस)।

    Text Solution

    |

  20. सोडियम एवं पोटैशियम के हाइड्रॉक्साइड एवं कार्बोनेट जल में विलेय हैं, ज...

    Text Solution

    |