Home
Class 9
PHYSICS
एक 60 kg द्रव्यमान का व्यक्ति 18 kmh^(-...

एक 60 kg द्रव्यमान का व्यक्ति `18 kmh^(-1)` के वेग से पटरियों के अनुदिश दौड़ता हुआ पटरियों पर खड़ी एक खुली जीप पर कूद जाता है, जिससे 1 क्विंटल (100 kg) द्रव्यमान वाली जीप पटरियों पर चलना आरम्भ कर देती है। जीप के चलने पर उसका वेग ज्ञात करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ज्ञात है,
व्यक्ति का द्रव्यमान, `m_(1) = 60 kg`
व्यक्ति का प्रारम्भिक वेग, `u_(1) = 18 kmh^(-1) = 18 xx (5)/(18) ms^(-1)`
या `u_(1) = 5ms^(-1)`
जीप का द्रव्यमान, `m_(2) = 100 kg`
जीप का प्रारम्भिक वेग, `u_(2) = 0 ms^(-1)`
मान ले कि जीप व्यक्ति के कूद जाने पर v वेग से चलना आरम्भ करती है।
अतः संवेग संरक्षण के नियम से,
`m_(1)u_(1) + m_(2)u_(2) = (m_(1) + m_(2))v`
`60 kg xx 5ms^(-1) + 100 kg xx 0 ms^(-1)`
`= (60 kg + 100 kg)v`
`(300 + 0)kg ms^(-1) = 160 v kgms^(-1)`
`:. 160 v = 300`
या `v = (300)/(160)ms^(-1) = (15)/(8) ms^(-1)`
या `v = (15)/(8) xx (18)/(5) kmh^(-1) = 6.75 kmh^(-1)`
अतः जीप के चलने का वेग `6.75 kmh^(-1)` होगा।
Promotional Banner