Home
Class 9
PHYSICS
एक 8000 kg द्रव्यमान का रेल इंजन प्रति 2...

एक 8000 kg द्रव्यमान का रेल इंजन प्रति 2000 kg द्रव्यमान वाले पांच डिब्बों को सीधी पटरी पर खींचता है। यदि इंजन 40000 N का बल आरोपित करता है तथा यदि पटरी 5000 N का घर्षण बल लगती है तो ज्ञात करें : (a) नेट त्वरण बल (b) रेल का त्वरण।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इंजन का द्रव्यमान, `m_(e) = 8000 kg`
रेल के डिब्बों कि संख्या = 5
रेल के प्रत्येक डिब्बों का द्रव्यमान, `m_(w) = 2000 kg`
सभी डिब्बों का कुल द्रव्यमान,
`m = 5m_(w) = 5 xx 2000 kg`
`= 10000 kg`
इंजन द्वारा आरोपित बल, `F_(1) = 40000N`
रेल पटरी का घर्षण बल `F_(2) = 5000 N`
(a) अतः नेट त्वरण बल का, F = इंजन द्वारा आरोपित बल = घर्षण बल
`= 40000 N - 5000 N`
`= 35000 N`
(b) गति के द्वितीय नियम से, F = ma
`:. a = (F)/(m) = (35000N)/(10000 kg)`
`:.` रेल का त्वरण `= 3.5 ms^(-2)`
Promotional Banner