Home
Class 9
PHYSICS
निम्नलिखित में से कौनसी परिस्थिति में सब...

निम्नलिखित में से कौनसी परिस्थिति में सबसे अधिक लाभ होगा? क्यों?
(अ) किसान उच्च कोटि के बीज का उपयोग करें, सिंचाई ना करे अथवा उर्वरक का उपयोग ना करें।
(ब) किसान सामान्य बीजों का का उपयोग करे, सिंचाई करे एवं उर्वरक का उपयोग करे।
(स) किसान अच्छी किस्म के बीजों का प्रयोग करें, सिंचाई करें, उर्वरक का उपयोग करेतथा फसल सुरक्षा की विधियाँ अपनाएँ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परिस्थिति (स) में सबसे अधिक लाभ होगा। उत्तम किस्म के बीजों का उपयोग करने से फसल रोग प्रतिरोधी, उच्च गुणवत्ता वाली एवं अधिक उत्पादन देने वाली होगी। समय पर सिंचाई एवं उर्वरकों के प्रयोग से फसल स्वस्थ वृद्धि करेगी। फसल की कीट, पीडक, खरपतवार आदि से सुरक्षा करने से फसल (उत्पादन) खराब नहीं होगा जिससे वह अच्छे बाजार मूल्य पर बिकेगी एवं किसान को लाभ होगा।
Promotional Banner