Home
Class 9
PHYSICS
भंडारण की प्रक्रिया में कौनसे कारक अनाज ...

भंडारण की प्रक्रिया में कौनसे कारक अनाज की हानि के लिये उत्तरदायी है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भंडारण की प्रक्रिया में जैविक एवं अजैविक दोनों कारक अनाज को हानि पहुंचाते हैं।
1. जैविक कारक-कीट, कृन्तक (चूहे), कवक, चिंचडी, जीवाणु आदि भंडारित अनाज को हानि पहुंचाते हैं।
2. अजैविक कारक-भंडारण के स्थान पर नमी, उपयुक्त ताप का अभाव आदि कारक फसल की गुणवत्ता, फसल का वजन, बीजों की अंकुरण क्षमता आदि को कम कर देते हैं। उत्पादन बदरंग हो जाता है एवं बाजार मूल्य कम हो जाता है। इन पर नियंत्रण कर फसल को अच्छी तरह सुखाकर एवं धूमक का प्रयोग करके भंडारित करना चाहिये जिससे उसमें पीड़क उत्पन्न नहीं हो।
Promotional Banner