Home
Class 10
PHYSICS
श्रेणीक्रम में जुड़े तीन प्रतिरोधों का प...

श्रेणीक्रम में जुड़े तीन प्रतिरोधों का परिपथ चित्र बनाइए। इस संयोजन के तुल्य प्रतिरोध के सूत्र को व्युत्पन्न कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


श्रेणी संयोजन के तुल्य प्रतिरोध `R_s` के सूत्र की व्युत्पत्ति
मान ले कि उपरोक्त चित्रानुसार विद्युत परिपथ में प्रवाहित कुल धारा है, तब प्रत्येक प्रतिरोधक `(R_1" या "R_2 " या" R_3)` से प्रवाहित विद्युत धारा भी I होगी। यदि संयोजन को एकल प्रतिरोध के तुल्य मान लिया जाये ओर उसका तुल्य प्रतिरोध `R_s` हो तो,
` V=I.R_s` (1)
यदि तीनों प्रतिरोधों `R_1, R_2,` तथा `R_3` पर उत्पन्न विभवान्तर क्रमशः `V_1, V_2` तथा `V_3` हो तो ओम के नियम से,
`V_1 = I.R_1` (2)
`V_2 = I R_2` (3)
`V_3 = IR_3` (4)
विभव वितरण नियम से, विद्युत स्रोत की कुल आपूर्ति वोल्टता
`V = V_1 + V_2 + V_3`
समी. (1), (2), (3) तथा (4) से मान रखने पर,
`I.R_s = I.R_1 + I.R_2 + I.R_3`
`I.R_s = I (R_1 + R_2+ R_3)` (6)
`R_s = R_1 + R_2 + R_3`
समी. (6) से यह निष्कर्ष निकलता है कि "जब बहुत से प्रतिरोधक श्रेणीक्रम में संयोजित किये जाते हैं तो संयोजन का तुल्य प्रतिरोध उन प्रतिरोधकों के पृथक-पृथक प्रतिरोधों का योग होता है तथा इसका मान किसी भी व्यष्टिगत प्रतिरोधक के प्रतिरोध से अधिक होता है।" इसे प्रतिरोधों का श्रेणीक्रम संयोजन नियम कहते हैं।
Promotional Banner